---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल और वाराणसी से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव!, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बड़ा ऐलान

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी बड़ी बात कही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 18, 2023 5:57 अपराह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 7:07 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां अब जोरों पर हैं। BJP से लेकर कांग्रेस अपने-अपने गढ़ मजूबत करने में जुटी हुई है। इसी बीच कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। खबर है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ेंगे।

ये ऐलान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने किया है। अजय राय को बीते दिनों ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है की कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को कहां से टिकट मिलेगी।

प्रियंका गांधी को यहां से मिलेगा टिकट

UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी हमारे बड़े नेता हैं। वह बिल्कुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर भी कुछ बाते कहीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगी, उन्हें वहां से टिकट दिया जाएगा। चाहे वो बनारस ही क्यों न हो।

‘क्यों मुंह छुपाए बैठी हैं स्मृति ईरानी’

इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री और BJP नेता स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय में स्मृति ईरानी महंगाई को लेकर खूब हो हल्ला करती थीं। लेकिन, आज बढ़ती महंगाई पर वह चुप है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सस्ते सिलेंडर और चीनी दिलाने की बात कहने वाली स्मृति ईरानी आज क्यों मुंह छुपाए बैठी हैं। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

2019 में अमेठी सीट हार गई थी कांग्रेस

बता दें कि एक समय में अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी इसी सीट से लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। उनके बाद कई बड़े नेताओं ने यहां से चुनाव लड़ा। खुद उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यहीं से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। लेकिन, 2019 के हुए लोकसभा चुनाव में BJP ने कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी थी। तब स्मृति ईरानी ने यहां से राहुल गांधी को हराकर चुनाव जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK,  INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026