Rain Alert 13 September 2026: मानसून का प्रभाव लगातार देश के अलग-अलग कोने में देखा जा रहा है और इस सबके बीच 25 शहरों के लिए खतरा आईएमडी की तरफ से जारी किया गया है। आइए जानते हैं रेन अलर्ट 13 सितंबर 2026 में आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है। आज दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश बिहार तक जाने कहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया तो कहां तूफान के साथ-साथ आंधी का चेतावनी दी गई है। इस सब के बीच कई शहरों में तेज हवा की रफ्तार देखी जा सकती है।
किन 25 राज्यों में बारिश का खतरा
दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है क्योंकि 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ खतरा बताया गया है। इसके अलावा यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बारिश की आशंका है।
बिहार और यूपी में क्या है Rain Alert 13 September 2026
उत्तर प्रदेश के मौसम के हाल की बात करें तो पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक बारिश का खतरा देखा जा सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके साथ अगर बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले दिनों में बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। जहां निश्चित तौर पर तूफान के आने की संभावना बताई गई है। ऐसे में आपको जहां तक हो सके जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है।
उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक जानें बारिश की स्थिति
वहीं पहाड़ी इलाके में बारिश के हाल की बात करें तो उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक लैंडस्लाइड का खतरा बताया गया है। जहां उत्तराखंड में तेज हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हो सकती है। वहीं हिमाचल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। भूस्खलन की संभावना बताई गई है तो जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, पंजाब के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में भी बारिश का कहर बरकरार रहने वाला है।
