Rain Alert 18 August 2026: हर दिन हर जगह पर बारिश अपना रंग रूप दिखा रहा है। कभी आसमान में घने बादल देखने को मिल रहे हैं तो कभी उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है लेकिन इस सब के बीच आपके यहां आखिर 18 अगस्त 2026 के लिए क्या कहा गया है। क्या आपको गर्मी से मुक्ति मिलने वाली है या फिर बारिश का कहर जारी रहने वाला है। जाहिर तौर पर आईएमडी की तरफ से कई राज्यों के लिए खतरा बताया गया है। रिपोर्ट्स की बात करें तो लगभग 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार बताए गए हैं।
जानिए किन 25 शहरों के लिए है बारिश का खतरा
रेन अलर्ट 18 अगस्त 2026 की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश (पूर्वी), बिहार, राजस्थान (पूर्वी), मध्य प्रदेश (पूर्वी), छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु में बारिश का ख्वाब बना रह सकता है
दिल्ली में Rain Alert 18 August 2026 में इस तरह मौसम का बदलेगा रुख
दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो कहा जा रहा है कि बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। सुबह के वक्त हल्की फुल्की बारिश होगी लेकिन दोपहर के बाद बारिश का माहौल बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यूपी और बिहार में बारिश की स्थिति
उत्तर प्रदेश में नोएडा से लेकर अयोध्या, अलीगढ़, आजमगढ़ सहित लखनऊ में बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी तूफान का अलर्ट बताया गया है। जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बिहार में भी आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है जहां ज्यादातर इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर है।
जानिए अलग-अलग शहरों में क्या है मौसम की स्थिति
इसके साथ ही राजस्थान में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है तो मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का खतरा देखने को मिल सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति आ सकती है। उत्तराखंड में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा के झोंके लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकती है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हिमाचल प्रदेश में आंधी बारिश की चेतावनी दी गई है जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी आंधी तूफान की चेतावनी है तो झारखंड में धूल बड़ी हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी प्रलय का मौसम रहेगा जहां आंधी तूफान का खतरा बताया गया है।
ऐसे में जाहिर तौर पर रेन अलर्ट 18 अगस्त 2026 में भारत के हर कोने में खतरा देखने को मिल सकता है।







