---Advertisement---

Rain Alert 19 September 2026: मानसून की वापसी भी दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में लाएगी तबाही, आईएमडी ने इन 14 राज्यों में तूफान और बिजली गिरने का बताया खतरा

Rain Alert 19 September 2026: मानसून की वापसी भले ही हो रही हो लेकिन 14 राज्यों में अभी भी जलप्रलय की स्थिति देखी जा सकती है। ऐसे में क्या आपका राज्य सुरक्षित है इसे जानने के लिए आइए जानते हैं आईएमडी का अलर्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 6:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 19 September 2026:  भले ही मानसून वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहा है और लेकिन उत्तर और पूर्वी मैदानी इलाकों में बारिश की अफरातफरी देखने को मिल सकती है। साइक्लोन की रफ्तार बढ़ने के साथ ही आईएमडी के मुताबिक रेन अलर्ट 19 सितंबर 2026 में 14 राज्यों में भारी तबाही की घोषणा की गई है। इस सबके बीच आखिर किन शहरों में मानसून की विदाई के साथ बारिश और आंधी का दौर जारी रहने वाला है। कहां बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बताया गया है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं मौसम विभाग की तरफ से क्या बताया गया है।

दिल्ली सहित इन 14 राज्यों में खतरा

अगर रेन अलर्ट 19 सितंबर 2026 की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मानसून की वापसी की शुरुआत के साथ ही राजधानी में मौसम का रंग रूप बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस बताया गया। इसके अलावा यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में खतरा है।

उत्तर प्रदेश में Rain Alert 19 September 2026 की स्थिति

दिल्ली एनसीआर से सटे हुए नोएडा गाजियाबाद की बात करें तो मौसम यहां तेवर दिखाने के लिए पूरी तैयार से तैयार है। बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और बिजली किडनी की संभावना पूर्वी उत्तर प्रदेश में बताया गया है तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ जगह पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बिहार सहित इन राज्यों में खतरे की घंटी

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से तबाही मचने वाली है जहां भारी बारिश का खतरा बताया गया है। आने वाले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश दर्ज की जाएगी जहां ज्यादातर जिलों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। ऐसे में पेड़ों के नीचे खड़े होने या फिर खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक क्या है बारिश का खतरा

इसके साथ ही राजस्थान में रेन अलर्ट 19 सितंबर 2026 की बात करें तो भले ही मानसून की वापसी हो रही हो लेकिन पूरे राज्य में बारिश का मिला हुआ दौर रहने वाला है। जहां कई जगह पर मूसलाधार बारिश देखने को मिलेगी तो कहीं तूफान की संभावना नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है जहां गरज चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। पंजाब और हरियाणा में भी बादल और आंधी के साथ ही बारिश के दौर जारी रहने वाले हैं।

पहाड़ों में देखें बारिश का तूफान अवतार

पहाड़ों में अगर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उत्तराखंड में रेन अलर्ट 19 सितंबर 2026 में आंधी तूफान की स्थिति बनी रहने वाली है। बिजली गिरने के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बताया गया है तो ऐसे में अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हिमाचल प्रदेश में भी आंधी तूफान के साथ ही बादल और तेज बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर में भी मौसम का तेवर बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026