---Advertisement---

Rajasthan News: एक साथ आगमी दो चुनावों की तैयारियों में जुटी BJP, मास्टर प्लान का किया खुलासा

Rajasthan News: राजस्थान में इस समय एक साथ दो चुनावों की तैयारी हो रही है। राजस्थान बीजेपी विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। बता दें कि 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं व 2024 लोकसभा चुनाव होंगे। मौजूदा समय में जनता पार्टी की कोशिश राजस्थान में बीजेपी की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 4, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में इस समय एक साथ दो चुनावों की तैयारी हो रही है। राजस्थान बीजेपी विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। बता दें कि 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं व 2024 लोकसभा चुनाव होंगे। मौजूदा समय में जनता पार्टी की कोशिश राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनाना और पीएम नरेंद्र मोदी को एक बात से लोकसभा चुनाव 2024 में जितवाना है। जन आक्रोश सभाओं के आखिरी दिन 10 जनवरी तक बीजेपी संगठन को एक्टिव करने में जुटी हैं। बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भाजपा संगठन को आगे करने में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

सतीश पूनिया ने इन चीजों पर दिया जोर

बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बीते मंगलवार को पुष्कर में मिशन 2023 24 के विजय संकल्प को लेकर विस्तार से अभ्यास वर्ग को संबोधित किया। इस दौरान सतीश पूनिया ने संगठन की रीति रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं लाभार्थियों के निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ उन्होंने पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान पर भी जोर दिया था।

Also Read- INDIAN RAILWAYS: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, रेलवे ने आज 271 ट्रेनों को किया कैंसिल

इस तरह मिलेगी जीत

इस दौरान उन्होंने कहा कि विस्तारक संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है,जो आमजन, लाभार्थियों और संगठन के बीच सकारात्मक काम करता है। विस्तारक कांग्रेस सरकार की किसान और युवा विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में राजस्थान में प्रचंड बहुमत की बीजेपी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, 2024 में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी। इसमें देशभर में 300 से अधिक लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं चंद्रशेखर ने पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान और सर्वस्पर्शी सदस्यता और नव मतदाता अभियान को गति देने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Also Read- BRO मात्र एक संंगठन नहींं “सेना और लोगों का भाई(ब्रो) है” बोले MINISTER OF DEFENCE RAJNATH SINGH

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026