---Advertisement---

Rameswaram Cafe Blast में एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, हमले का मास्टरमाइंड और शाजिशकर्ता गिरफ्तार; जानें पूरी खबर

Rameswaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट एनआईए को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Rameswaram Cafe Blast
Follow Us
---Advertisement---

Rameswaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इस मामले में एनआईए को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू के Rameswaram Cafe Blast के आरोपियों को एनआई ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। एनआई ने इन दोनों आरोपियों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित किया था।

एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

एनआईए द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में भगोड़े अदबुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाज़ेब को कोलकाता के पास उनके ठिकाने का पता लगाया गया और एनआईए टीम ने उन्हें पकड़ लिया। आपको बता दें कि मुसाविर हुसैन शाजिब वह आरोपी है जिसने कैफे में आईईडी रखा था और अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है।

1 मार्च 2024 को हुआ था ब्लास्ट

गौरतलब है कि बेंगलुरू के मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च 2024 को विस्फोट हुआ था। खबरों के मुताबिक इस विस्फोट में 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के तार आंतकी संगठन ISIS ने जुड़ी होने की खबर सामने आई थी। वहीं एनआईए ने इन दोनों आरोपियों की कर्नाटक, तमिलनाडु, और यूपी के 18 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। मालूम को कि इससे पहले एनआईए ने चिक्कमगलुरू के खालसा निवासी मुजम्मिल शरीफ को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। मुजम्मिल शरीफ पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी को रसद प्रदान की थी। एनआईए के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। गौरतलब है कि इन दोनों आरोपियों पर एनआईए ने 10-10 लाख रूपये का इनाम रखा था। खबरों के मुताबिक एनआईए शाम तक इस जानकारी साझा कर सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026