---Advertisement---

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार के साथ 901 पुलिसकर्मियों को शौर्य सम्मान

Padma Awards 2023: 74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नाम की सूची का ऐलान किया गया है। जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)प्रदान करेंगी। आपको बता दें पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सम्मान में आते हैं। जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 25, 2023 11:20 अपराह्न | Updated: जनवरी 26, 2023 4:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Padma Awards 2023: 74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नाम की सूची का ऐलान किया गया है। जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)प्रदान करेंगी। आपको बता दें पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सम्मान में आते हैं। जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री तीन वर्गों में चुने जाते हैं जिसमें कला,साहित्य, शिक्षा, खेल,चिकित्सा तथा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में कई गुमनाम नायकों को सम्मान दिए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा कीं जाती है।

पद्म विभूषण सम्मान के लिए 6 लोगों को चुना गया

जिसमें दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav), संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धान तथा दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है।


पद्मभूषण के लिए 9 लोगों को चुना गया

कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर,वाणी जयराम,एसएल भयरप्पा, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति और कमलेश डी पटेल


पद्मश्री के 91 लोगों को चुना गया

राकेश झुनझुनवाला, संगीतकार एमएम किरावनी,रवीना टंडन सहित 91 हस्तियां

ये भी पढ़ेंः UNION BUDGET 2023 में सरकार रोजगार को देगी प्राथमिकता, PLI स्कीम के तहत बड़ी राशि हो सकती है आवंटित

इसके साथ साथ इस बार के 74वें गणतंत्र दिवस2023 के मौके पर भारत सरकार ने पहली बार सैनिकों तथा पुलिस कर्मियों सहित 901 पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 140 लोगों को वीरता पदक, 93 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक (पीपीएम) तथा 668 पुलिसकर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करेंगी।

जानें पुरस्कारों का आधार


पुलिस पदक (पीपीजी)– जीवन और संपत्ति बचाने, अपराध को रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए
बहुत विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक,पुलिस सेवा में विशेष रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है।

राष्ट्रपति पदक,वीरता तथा मेधावी सेवा पदक– दमकल विभाग तथा होमगार्ड कर्मियों को दिया जाता है

इसके साथ साथ इस गणतंत्र दिवस के मौके पर 11000 से अधिक सैन्यकर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः REPUBLIC DAY 2023: इस जगह फहराया गया था गणतंत्र दिवस का पहला झंडा, जानें संविधान और भीमराव अंबेडकर से जुड़ी कुछ रोचक बातें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026