---Advertisement---

Republic Day 2023: Parade में लोगों को दिखेंगी कई खास झांकियां, इस तरह होगा प्रदर्शन, यहां जानें पूरी जानकारी

Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। साथ ही कई ऐसी झांकियां भी प्रस्तुत की जाती है जो भारत देश और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन करती हैं। इस बार ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 25, 2023 12:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। साथ ही कई ऐसी झांकियां भी प्रस्तुत की जाती है जो भारत देश और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन करती हैं। इस बार भी 26 जनवरी के मौके पर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली 23 झांकियां परेड में हिस्सा लेंगी।

सभी मंत्रालयों की अलग-अलग झांकियां

बताया जा रहा है कि इन सभी झांकियों में से 17 झांकियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। जबकि 6 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की देखी जाएंगी। न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि “गृह मंत्रालय की दो झांकियों का प्रदर्शन होगा। इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की एक-एक झांकी शामिल है। इसके अलावा जनजातीय मामलों के मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की झांकी कर्तव्य पथ पर आने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी।”  

Also Read: Republic Day 2023 पर DMRC दे रही बड़ा तोहफा, ये लोग Delhi Metro में कर सकते हैं मुफ्त सफर

कोलकाता की झांकी में दिखेगी दुर्गा पूजा

कोलकाता की झांकी में दुर्गा पूजा का बड़ा ही सुंदर दृश्य दिखाया जाएगा। इसके अलावा यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल होने का जश्न भी मनाया जाएगा। बता दें कि यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है और इसी वजह से इसको लिस्ट में शामिल किया गया है। वही गणतंत्र दिवस परेड के लिए गीता फेस्टिवल हरियाणा की झांकी का एक विषय रखा गया है। इसमें भगवत गीता में वर्णित श्री कृष्ण भगवान की एक विराट प्रतिमा को भी दिखाया जाएगा। जो लोगों की आस्था का प्रतीक है। 

Also Read: केरल से लेकर JNU तक पहुंची BBC Documentry की आग, 24 जनवरी को जबरन स्क्रीनिंग से हुई, बीजेपी यूथ विंग की पुलिस से झड़प

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026