---Advertisement---

Rohit Sharma की माँ का पोस्ट हुआ वायरल, हिटमैन और Virat Kohli दिख रहे साथ

Rohit Sharma की माँ ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा औऱ Virat Kohli साथ खड़े हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जुलाई 1, 2024 4:56 अपराह्न

Hitman और Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20I से रिटायरमेंट के बाद पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इसी बीच रोहित शर्मा की माँ ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली साथ खड़े हैं। बता दें, इस पोस्ट में जो लिखा है, वह सबके लिए दिल छू जाने वाला है औऱ इसीलिए खूब वायरल हो रहा है।

आपने देश को खिलाड़ी नहीं हिरा दिया है: नेटिजंस

बता दें, रोहित शर्मा की माँ पूर्णिमा शर्मा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर में रोहित की बेटी को भी देखा जा सकता है। शेयर किए इस पोस्ट में लिखा है, “टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ी GOAT जोड़ी” पोस्ट में आगे लिखा है, “कंधे पर बेटी है, पीठ पर राष्ट्र का झंडा है और बगल में भाई खड़ा है।” पोस्ट के साथ किशोर कुमार का गाना ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ भी लगा है।

इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों के इस पर काफी बढिया कमेंट आ रहे हैं, जिसमें रोहित की माँ के प्रति लोगों का सम्मान देखते बन रहा है। कमेंट में एक यूजर ने पूर्णिमा शर्मा के लिए कहा, “आपने देश को खिलाड़ी नहीं हिरा दिया है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “आंटी जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! देश को रोहित शर्मा जैसा बेटा देने के लिए।”

रोहित और विराट ने साथ में लिया T20I से रिटायरमेंट

बताते चलें, 17 साल बाद ICC T20 World CUP 2024 जीतने के बाद Rohit Sharma औऱ विराट कोहली ने T20I से संन्यास ले लिया था। हालांकि इसका कारण उनकी बढती उम्र बताई जा रही है। लेकिन अगर यह बात सच है तो बता दें रोहित की उम्र जहाँ अभी 37 साल है तो वहीं विराट 35 साल के हीं है।

बता दें, इससे पहले दोनों ने अपने रिटायरमेंट में इसे साफ करते हुए कहा था कि उनका सपना पूरा हो चुका है। अब वह अपने जूनियर्स को मौका देना चाहतें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026