---Advertisement---

S. Jaishankar UNGA: विदेश मंत्री एस जयशंकर का UN में विश्व गुरु वाला संबोधन, बोले- वो दिन बीते जब कुछ देश तय करते थे एजेंडा, परोक्ष रूप से कनाडा पर भी किया प्रहार

S. Jaishankar UNGA: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया को आईना दिखाने का काम किया। जानकारी के लिए बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया की महाशक्तियों के सामने अपनी बात रखी, इसके साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा भी की। मंत्री विदेश मंत्री ने कहा ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 26, 2023 5:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

S. Jaishankar UNGA: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया को आईना दिखाने का काम किया।


जानकारी के लिए बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया की महाशक्तियों के सामने अपनी बात रखी, इसके साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा भी की। मंत्री विदेश मंत्री ने कहा कि वह जमाना चला गया, जब कुछ देश बैठकर एजेंडा तय करते थे और अन्य देश उसका इंतजार करते थे।

विदेश मंत्री ने कूटनीति और संवाद पर जोर दिया


विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब पूर्व-पश्चिम ध्रुवीकरण इतना तीव्र है और उत्तर-दक्षिण विभाजन इतना गहरा है, नई दिल्ली शिखर सम्मेलन भी इस बात की पुष्टि करता है कि कूटनीति और संवाद ही एकमात्र प्रभावी समाधान हैं।

‘भारत ने अफ्रीकी यूनियन को G-20 को सदस्यता दिलाई’


संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री में एस. जयशंकर ने कहा कि भारत की पहल की वजह से G-20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्यता मिली है। ऐसा करके हमने पूरे महाद्वीप को एक आवाज दी, जिसका काफी समय से हक रहा है।


उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कदम से संयुक्त राष्ट्र, जो उससे भी पुराना संगठन है, सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

महिला आरक्षण बिल पर बोले विदेश मंत्री


वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारा नवीनतम दावा विधायिकाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के लिए अग्रणी कानून है। उन्होंने कहा, मैं एक ऐसे समाज के लिए बोलता हूं जहां लोकतंत्र की प्राचीन परंपराओं ने गहरी आधुनिक जड़ें हैं। परिणामस्वरूप, हमारी सोच, दृष्टिकोण और कार्य अधिक जमीनी और प्रामाणिक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

Leave a Comment