---Advertisement---

SC on Adani-Hindenburg Case: शीर्ष अदालत ने जांच कमेटी का किया गठन, अडानी बोले- सत्यमेव जयते

SC on Adani-Hindenburg Case: अडानी- हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का आदेश जारी किया है। वहीं, अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने कहा सत्यमेव जयते।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2023 11:48 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 2, 2023 1:15 अपराह्न

SC on Adani-Hindenburg Case
Follow Us
---Advertisement---

SC on Adani-Hindenburg Case: देश की चर्चा का अहम मुद्दा बन चुके अडानी-हिंडनबर्ग मामले में गुरुवार, 2 मार्च  को एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को अडानी-हिंडनबर्ग मामले में बड़ा निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में 6 सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का आदेश जारी किया है। वहीं, अदालत के इस फैसले के बाद अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जानिए SC के फैसले पर क्या बोले अडानी

देश के मशहूर कारोबारी गौतम अडानी ने शीर्ष अदालत के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत होगी। अडानी ने इस पर एक ट्वीट करते हुए कहा, अडानी समूह माननीय सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत करता है। ये समयबद्ध तरीके से मामले को आखिरी छोर पर पहुंचाएगा। ‘सत्यमेव जयते।’

ये होंगे कमेटी के जांच सदस्य

शीर्ष अदालत के पूर्व जज अभय मनोहर सप्रे जांच कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इनके साथ इस कमेटी में  जस्टिस जेपी देवधर, केवी कामथ, नंदन निलकेनी, ओपी भट्ट और शेखर सुंदरेशन को रखा गया है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा है कि सेबी (SEBI) हिंडनबर्ग और बाजार के नियम उल्लंघन मामले में पहले से जांच कर रही है। ऐसे में सेबी इसकी जांच को जारी रखेगी और आने वाले दो महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट पेश करेगी।

ये भी पढ़ें: विपक्ष की इस मांग पर भड़क गए Punjab के CM Mann, जानें अब क्या है नया विवाद

जानिए क्या है मामला

गौरतलब है कि अमेरिकी शॉर्ट फॉर्म कंपनी हिंडनबर्ग द्वारा अडानी समूह पर शेयरों की कीमत में गड़बड़ी और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

 

 

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026