---Advertisement---

CM Shivraj का कमलनाथ पर पलटवार, ऐसी भाषा एक ‘कुंठित व्यक्ति’ ही बोलता है

CM Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा पलटवार करते हुए उन्हें एक ‘कुंठित व्यक्ति’ बता दिया है। ये भी पढ़ेंः “किसी सिंधिया की जरुरत नहीं” Kamal Nath ने तंज कस किया पलटवार एमपी के सीएम शिवराज सिंह और ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 22, 2023 7:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा पलटवार करते हुए उन्हें एक ‘कुंठित व्यक्ति’ बता दिया है।

ये भी पढ़ेंः “किसी सिंधिया की जरुरत नहीं” Kamal Nath ने तंज कस किया पलटवार

एमपी के सीएम शिवराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्य वाकयुद्ध छिड़ गया है।आज कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘जो भाषा कमलनाथ बोल रहे हैं वो एक कुंठित व्यक्ति ही बोलता है। कभी वह भविष्यवक्ता हो जाते हैं। कभी पंचाग देखने लगते हैं। कल के बाद परसों आता है। देख लूंगा..आप बुजुर्ग नेता हैं। संयम का परिचय दें। गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसी भाषा बोले तो ठीक लगता है’


कांग्रेस के बचन पत्र को बताया ढ़ोंग पत्र

सीएम शिवराज ने कांग्रेस के बचन पत्र पर हमला करते हुए कहा है उसे ढ़ोंग पत्र बताया है। ये लोग प्रतिदिन एक ट्वीट कर देते हैं ‘कर्जा माफ सब को रोजगार’ इनके वचन पत्र के कभी पूरे नहीं किये और अब ढ़ोंग कर रहे हैं, सपने दिखा रहे है सपनों के लिए कौन कौन क्या क्या लिख सकता है लिख दो।
पूर्व सीएम उमा भारती को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उमा जी मेरी बहन हैं । वह बहुत ही सम्मानित नेत्री हैं और सदैव संपर्क में रहती हैं।


कमलनाथ ने कल बोला था सिंधिया के बहाने हमला

आपको बता दें विगत दिनों कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहाने भाजपा पर प्रहार किया था कि भाजपा जिस ग्वालियर तथा मुरैना को सिंधिया का गढ़ समझती थी वो वहां मेयर चुनाव भी नहीं जीत सकी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था कि अब वो दिन लद गये, प्रत्येक व्यक्ति की एक सोच होती है। मेरा यह मानना है कि कांग्रेस को अब किसी ज्योतिरादित्य सिंधिया की आवश्यकता नहीं।

ये भी पढ़ेंः Men Fertility: आखिर पुरुष क्यों खो रहे हैं अपनी मर्दानगी! जानें चौंकाने वाली वजह और रखें इन चीजों का ध्यान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026