---Advertisement---

T20 World Cup 2024 USA vs CAN: रविवार से हो रहा वर्ल्डकप का आगाज़, दोनों टीमों में शामिल हैं 10 भारतीय खिलाड़ी

T20 World Cup 2024 USA vs CAN: दोनों टीमों (USA vs CAN) के बीच 2 जून को ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 6 बजे से खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 1, 2024 6:18 अपराह्न

T20 World Cup 2024 USA vs CAN
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2024 USA vs CAN: आखिरकार वह दिन आ हीं गया जब T20 World Cup 2024 का आगाज होने वाला है। T20 World Cup 2024 का पहला मैच विश्व के उन देशों के बीच खेला जाएगा, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को हवा दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कनाडा और अमेरिका के बीच मैच को इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला मैच माना जाता है।

इस लिहाज से दोनों हीं टीमें एक-दूसरे की काफी पुरानी प्रतिद्वंदी हैं। अब दोनों हीं टीमें अपना पहला वर्ल्डकप मैच भी एक-दूसरे के खिलाफ हीं खेलेंगी। हालांकि पहला मैच तब भले हीं कनाडा जीत गया था, लेकिन इस समय दोनों टीमों में अमेरिका की टीम ज्यादा मजबूत है। एक और बात दिलचस्प है कि दोनों टीमों को मिलाकर कुल 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं।

T20I में मात्र 2 मैच जीत सका है कनाडा

T20 World Cup 2024 USA vs CAN: आपको बता दें, दोनों टीमों के बीच अबतक हुए कुल 7 मुकाबलों में सिर्फ 2 मैच हीं कनाडा के नाम हो सका है, और 4 मैचों में अमेरिका ने बाजी मारी है। 1 मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमें आज अपना पहला T20 World Cup खेलकर जीतने का प्रयाश करेंगी। जातने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे पहले अपना खाता खोलने में कामयाब हो जाएगी। दोनों के बीच इससे पहले T20I में हुए मुकाबले में भी अमेरिका ने कनाडा को हरा दिया था।

कब और कहाँ खेला जाएगा USA vs CAN मैच?

दोनों टीमों (USA vs CAN) के बीच 2 जून को ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेना पसंद करेगी, क्योंकि ग्रैंड प्रेयरी की पिच काफी हाईस्कोरिंग है। यहाँ का औसत स्कोर 180 रनों का है, इसलिए दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अमेरिका: मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर।

कनाडा: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, दिलोन हेइलिगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, निकोलस किरटन, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा और ऋषिव जोशी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026