---Advertisement---

Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में ट्रेन हादसा, आपस में टकराईं मालगाड़ियां, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक ट्रेन हादसा पेश आया है। जहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 10:32 पूर्वाह्न

Bengal Train Accident
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद अब एक और बड़ा हादसा पेश आया है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के ओंड स्टेशन पर आज (25 जून) सुबह दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के चलते एक इंजन समेत दोनों मालगाड़ियों के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए है। घटना में एक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। जबकि, हादसे वाली जगह पर प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम को भी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: विपक्षी एकता पर केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur का तंज, कहा- ‘बैठक में राहुल गांधी की शादी का प्रस्ताव पास, अब मम्मी हैं नाराज’

खड़ी ट्रेन में पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ। जब बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ओडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। दोनों मालगाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी की 12 डिब्बे डिरेल हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक मालगाड़ी पहले से ही स्टेशन पर खड़ी थी। जबकि, दूसरी मालगाड़ी ने पहली को पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे के चलते आद्रा-खड़गपुर शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

जोरदार थी दोनों ट्रेनों की टक्कर

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि टक्कर काफी जोरदार थी। हादसे के बाद एक ट्रेन का इंजन दूसरी मालगाड़ी पर चढ़ गया था। जैसे ही लोगों को आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के ड्राइवर को बाहर निकाला। फिलहाल, रेलवे की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ये हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, अब बृजपुरी में युवक ने चाकू से किया हमला, एक की मौत, एक घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026