---Advertisement---

Train Running Status: कोहरे की चपेट में आई 26 ट्रेनें, ठंड में ठिठुरते रहे यात्री

Train Running Status: कोहरे की चपेट में आई 26 ट्रेनें, ठंड में ठिठुरते रहे यात्री

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 4, 2024 4:49 अपराह्न

Train Running Status
Follow Us
---Advertisement---

Train Running Status: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घने कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी स्थिति में कोई सुधार नजर नही आ रहा है। एमपी और यूपी के कई जिलों में सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भारतीय रेलवे के अनुसार कई ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई ट्रेनें 3 से 8 घंटे की देरी से चल रही है

दरअसल कोहरे की वजह से ट्रेनों पर लगाम लग गई है। भारतीय रेलवे के अनुसार 26 ट्रेनें देरी से चल रही है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें 3 से 8 घंटे की देरी से चल रही है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बावजूद यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोहरे की वजह से ट्रेनें और लेट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप जारी है।

दिल्ली एनसीआर को लोगों को नही मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिन स्थिति ऐसी बनी रहेगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान के कई हिस्सों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बताते चले कि उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे से विजिबिलिटी 50-200 मीटर के बीच रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

US-Iran Tension

सितम्बर 11, 2026

BRICS Summit 2026

सितम्बर 11, 2026

Manish Sisodia

सितम्बर 10, 2026

Punjab News

सितम्बर 10, 2026