---Advertisement---

Maharashtra के अकोला में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मचा बवाल, पथराव के बाद गाड़ियों में लगाई आग

Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला से हिंसा की एक बड़ी खबर सामने आई है। यह हिंसा की घटना अकोला के पुराने शहर की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि, एक मामूली से विवाद के चलते इस ने बड़ी हिंसा का रूप ले लिया। शनिवार की देर रात उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 14, 2023 10:31 पूर्वाह्न | Updated: मई 14, 2023 1:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला से हिंसा की एक बड़ी खबर सामने आई है। यह हिंसा की घटना अकोला के पुराने शहर की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि, एक मामूली से विवाद के चलते इस ने बड़ी हिंसा का रूप ले लिया। शनिवार की देर रात उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। सोशल मीडिया पर इस हिंसा का 1 वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो गुटों के लोग एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वहीं वाहनों की थोड़ा फोड़ी और आग भी लगाई जा रही है।

इलाके में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के अकोला सिटी में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बताया कि, एक मामूली विवाद के बाद हालात काफी बिगड़ गए। 1 वर्ग के लोगों ने बड़ी तादाद में सड़कों पर उतर कर तांडव मचाना शुरू कर दिया। वही दूसरे गुट के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। मौजूदा समय में भी पुलिस की कई टीमें इलाके में गश्त कर रहे हैं। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, इस हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस बढ़ती हिंसा के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। वहीं पुलिस की टीम अकोला के हर चौराहे और चौक पर तैनात कर दी गई है।

ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरू हुआ विवाद

दरअसल इंस्टाग्राम पर एक समुदाय के धर्मगुरु के खिलाफ गंदा पोस्ट लिखने पर यह विवाद शुरू हुआ था। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस थाने में जाकर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करी तभी अचानक ही भीड़ आक्रोशित हो गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आग लगाने लगी‌। वही दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए और पत्थरबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस ने बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसी के साथ पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में करीब 12 राउंड फायरिंग की।

ये भी पढेंः Adani-Hindenburg case में आज Supreme Court करेगा सुनवाई, पैनल में शामिल हैं ये खास..

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

Amravati News

अप्रैल 15, 2026