---Advertisement---

Uttarakhand News: नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि नानकमत्ता गुरूद्वारे साहिब के डेरा कारसेवक प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गुरूवार सुबह 2 बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 28, 2024 11:48 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि नानकमत्ता गुरूद्वारे साहिब के डेरा कारसेवक प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गुरूवार सुबह 2 बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि नानकमत्ता गुरूद्वारे साहिब के पास ही डेरा कारसेवा के परिसर में उनकी हत्या की गई। वहीं पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 6:15 से 6:30 के बीच हुई।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने क्या कहा?

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि “आज सुबह करीब 7 बजे हमें सूचना मिली कि सुबह 6:15-6:30 बजे के बीच दो नकाबपोश हमलावर नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुसे और कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। उन्हें खटीमा के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मुझे इनपुट मिला है कि उन्होंने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी पहले से ही वहां मौजूद हैं। डीआइजी कुमाऊं भी वहां पहुंच रहे हैं, वह घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों से बात करेंगे। वह वहां की स्थिति का आकलन करने का प्रयास करेंगे”।

कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य

नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर एसडीएम खटीमा रवींद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि, “किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।”

Uttarakhand News: जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी का गठन किया है। इसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। एसटीएफ से कहा गया है कि वह इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे और सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच करे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026