---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, ईस्ट इंफाल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शांति की कोशिशों के बावजूद एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 14, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: नॉर्थ ईस्ट में बसे मणिपुर में शांति की कोशिशों का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। बीते दिनों हुई हिंसा के बाद एक बार फिर मणिपुर में हिंसा की घटना पेश आई है। इस बार उग्रवादियों ने ईस्ट इंफाल में उत्पात मचाया है। जहां गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Airfares Down: सस्ती हुई हवाई यात्रा, सरकार के दखल के बाद एयर कंपनियों ने घटाए दाम

गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक ईस्ट इंफाल के कई जगह गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 जून, मंगलवार को उग्रवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 9 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

कई घरों में आगजनी और तोड़फोड़

इस दौरान शरारती तत्वों ने कई घरों को आग हवाले कर दिया और तोड़फोड़ भी की। जानकारी के अनुसार खमेनलोक गांव में दर्जनभर से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

घायलों को इंफाल किया गया रेफर

इंफाल ईस्ट के पुलिस आयुक्त (SP) शिवकांत सिंह ने बताया कि बार-बार शांति की अपील के बाद भी शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात खमेनलोक इलाके में उग्रवादियों ने गोलीबारी की। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों को इंफाल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

शरारती तत्व बिगाड़ रहे माहौल

बता दें कि बीते एक महिने से मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। शांति की अपील के बाद भी शरारती तत्व लगातार माहौल बिगाड़ रहे हैं। ये हिंसा मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हुई झड़प के बाद शुरू हुई थी। हिंसा के चलते अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। जबकि कई अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prateek Yadav

मई 14, 2026

Virat Kohli

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026