---Advertisement---

Weather News: हो जाएं सावधान, बिगड़ने वाला है मौसम! तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि, फरवरी के महीने में ही अप्रैल-मई वाली गर्मी आ जाएगी। दोपहर के समय इतनी तेज धूप निकलती है की लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि, अगले महीने तक क्या हाल होएगा। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 17, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि, फरवरी के महीने में ही अप्रैल-मई वाली गर्मी आ जाएगी। दोपहर के समय इतनी तेज धूप निकलती है की लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि, अगले महीने तक क्या हाल होएगा। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद तेज हवाओं के कारण सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होती है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान लुढ़कता हुआ नजर आ रहा है।

इन राज्यों में बारिश

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि, इसी बीच मौसम विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है। IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ शुरू हो गया है जिसके कारण मौसम प्रभावित होता हुआ नजर आएगा। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में फरवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वही अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

Also Read: UP News: गोरखपुर में कलश यात्रा के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, कुचले जाने से तीन की मौत, दर्जनों हुए घायल

चलेंगी तेज हवाएं

इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, मणिपुर सहित पूर्वी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि, अगले 3 दिनों में उतरी पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है।

Also Read: लोकसभा सचिवालय के विशेषाधिकार नोटिस का Rahul Gandhi ने दिया जवाब, संसद में दिखाई थी अडाणी के साथ मोदी की तस्वीर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026