---Advertisement---

Weather News: नया साल लेकर आया कड़कड़ाती ठंड, इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather News: नए साल के दूसरे दिन पूरे उत्तर मध्य भारत के कई इलाकों में कड़कड़ाती ठंड देखने को मिल सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित राजस्थान में लोगों को ठिठुरन वाली ठंड से सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 2, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: नए साल के दूसरे दिन पूरे उत्तर मध्य भारत के कई इलाकों में कड़कड़ाती ठंड देखने को मिल सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित राजस्थान में लोगों को ठिठुरन वाली ठंड से सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 से भी कम हो गया है वही सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

2 से 6 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 5 दिनों तक नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनेगी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा नॉर्थ राजस्थान और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा इसके साथ इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति भी बनी रहेगी।

Also Read: Punjab: नए साल के अवसर पर गुरुद्वारा पहुंचे CM मान, परिवार सहित लगाई ये अरदास

दक्षिण भारत का मौसम

पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हुई जिसके बाद उत्तर पश्चिमी में ठंडी हवाएं चलने लगी और अब मैदानी इलाकों में बह रही है जिसके कारण अगले कुछ दिनों में हाड़ कपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। नए साल के पहले हफ्ते में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में लोगों को घने कोहरे और शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण भारत की बात की जाए तो, वहां मौसम की स्थिति शुष्क और गर्म रहने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में रात के समय तापमान 28 डिग्री और 18 डिग्री के बीच रहेगा। इसके साथ बेंगलुरु शहर में मौसम सुहाना रहेगा। चेन्नई, हैदराबाद और तमिलनाडु में भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read: घर पर ही थिएटर का मजा लेना है तो मात्र 2119 रूपए में खरीदें OnePlus 65 UHD 4K Smart TV , जल्दी करें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026