---Advertisement---

Weather News: कड़कड़ाती ठंड से बेहाल हुआ उत्तर भारत, इन राज्यों में माइनस में लुढ़का पारा

Weather News: राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश कड़कती ठंड से कांप रहे हैं। उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। इसके साथ अभी 3 दिनों तक उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 9, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश कड़कती ठंड से कांप रहे हैं। उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। इसके साथ अभी 3 दिनों तक उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ सुबह के समय विजिबिलिटी 0 मीटर भी रह सकती है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

बता दें कि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने वरिष्ठ न्यूज़ एजेंसी को बताया कि, आज रात दिल्ली में कड़ाके की ठंड होगी और तापमान 3 से 4 डिग्री तक के आसपास रहेगा। कुछ स्थानों पर 2 डिग्री तापमान सकता है, लेकिन 10 जनवरी से घना कोहरा नहीं होगा कोई शीतलहर नहीं होंगे।

Also Read: Bharat Jodo Yatra: कांग्रेसियों को कर्म का संदेश दे गए राहुल, कहा- ‘मेरी यह यात्रा तपस्या है’

इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग में रेड अलर्ट जारी किया है वहीं राजस्थान और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी है। बता दें कि, इन राज्यों में घने से बहुत बड़ा कोहरा रहने की उम्मीद है जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।इसके साथ यह भी कहा गया है कि वाहन चलाने वाले लोगों को गति सीमा का पालन करना चाहिए और सुरक्षा की शर्तों का पालन भी करना चाहिए।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने लगना है। जिसके कारण तापमान में और भी गिरावट देखी जा रही है ।बता दे कि जम्मू-कश्मीर में बीती रात को हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी होगी जिसके कारण वहां का तापमान माइनस में भी पहुंच सकता है।

Also Read: सपना चौधरी के गानें पर जहरीले ठुमकें लगाती Bhabhi के Dance को मजा आ जाएगा, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 28, 2026