---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत में पड़ रही हाड़ कंपा देनी वाली ठंड, बर्फबारी और बारिश के साथ माइनस में लुढ़का इन राज्यों का तापमान

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश बिहार समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 12, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 12, 2023 8:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश बिहार समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण जीवन अस्त व्यस्त होता हुआ नजर आ रहा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, आज से अगले 3 दिनों तक पहाड़ी राज्य समेत कई जगह बारिश का अलर्ट जारी है। स्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ठंड से जल्द राहत नहीं मिलने वाली।

माइनस में जा सकता है तापमान

आईएमडी ने बताया कि पहाड़ी इलाके जैसे जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ उत्तराखंड में आज बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं 13 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण और भी ठंड बढ़ जाएगी और वहां का तापमान माइनस में भी जा सकता है।

Also Read: Delhi MCD ने सौंपी LG को जांच रिपोर्ट, मेयर चुनाव संपन्न होने के आसार-सारी नजर अब LG पर

ठंड की दोगुनी मार

इसी के साथ मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में आज और 13 जनवरी के बीच हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। शीत लहर और बारिश के कारण शहरवासियों को ठंड की दोगुनी मार झेलनी पड़ रही है। हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा यहां के लोगों को ठंड से राहत मिलने की आशंका नहीं है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट भी आ सकती है। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है जिसके कारण विजिबिलिटी 0 मीटर तक हो जाती है।

ये भी पढ़ें: IQOO 9 SE 5G: 8GB RAM वाले मोबाइल पर 10000 रुपये की छूट, AMAZON से उठाएं इस डील का फायदा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026