---Advertisement---

Weather Update: देश के इन हिस्सों में आज भी बरसेंगे बदरा, इस दिन से बदलेगा दिल्ली, यूपी और राजस्थान का मौसम

Weather Update: बीते कुछ दिनों से दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा एक बार फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। ऐसे में जानिए क्या है मौसम विभाग का आज का अनुमान।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज काफी हल्का हो गया था। मगर कुछ दिनों से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली का आसमान रहेगा साफ

आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि मंगलवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। सुबह से ही खिली धूप छाई रहेगी। ऐसे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर के समय में गर्मी का एहसास थोड़ा अधिक हो सकता है। हालांकि, ये सिलसिला थोड़े दिन बाद थम जाएगा, क्योंकि 30 मार्च से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Hindenburg Research में Amrita Ahuja पर लगे गंभीर आरोप, जानें कौन हैं और भारत से क्या है कनेक्शन

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नही हैं। हालांकि, इस दौरान मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी। वहीं, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक ट्रफ लाइन पूर्वी राजस्थान से असम की ओर जा रही है, इसलिए बीते कुछ दिनों से मौसम में थोड़ी हलचल दिखाई दे रही है।

यूपी में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यूपी में आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी का थोड़ा अधिक असर देखने को मिलेगा। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब रह सकता है। विभाग ने बताया है कि 31 मार्च से लखनऊ में जोरदार बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है।

पंजाब और हरियाणा में फिर होगी बारिश

विभाग ने मंगलवार के लिए पंजाब और हरियाणा के मौसम के बारे में जानकारी दी है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा का आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 30 मार्च से हल्की बारिश के साथ एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 33 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

यहां जारी रहेगी बारिश

आईएमडी ने अपनी साइट पर बताया है कि मंगलवार को देश के दक्षिणी हिस्से जैसे केरल और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी भारत में अभी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे को मिला टिकट…देखें पूरी लिस्ट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026