---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत में सुहावना हुआ मौसम, कुछ दिन और जारी रहेगा बारिश का दौर, फिर पड़ेगी भीषण गर्मी

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 24, 2023 6:00 पूर्वाह्न

WEATHER UPDATE
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। अब इसे आप प्री-मानसून कह लें या बिपरजॉय तूफान का असर, लेकिन देशभर में हो रही बारिश के चलते लोगों का काफी राहत मिली है। हफ्ते भर पहले तक उत्तर भारत के कई राज्यों हीटवेव चल रही थी। जिससे लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था। लेकिन, बारिश के चलते राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक के बीच AAP का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस-BJP में हो चुका है समझौता, कही ये बात

जारी रहेगा बारिश का दौर

शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। IMD (India Meteorological Department) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, जुलाई के पहले हफ्ते तक उत्तर भारत के सभी राज्यों में मानसून अपनी दस्तक दे देगा। इस दौरान सभी राज्यों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम के रूख और बारिश के अलर्ट को लेकर मौसम विभाग ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि 23 से 27 जून के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह 24 से 27 जून के बीच हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25 से 27 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुल मिलाकर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें: विपक्षी नेताओं की बैठक पर JP Nadda ने साधा निशाना, कहा- “मोदी के लिए लगा है विपक्ष का जमावड़ा, पूरी नहीं होगी ख्वाहिश”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026