---Advertisement---

Weather Update: भीषण गर्मी के बाद मानसून के कहर को हो जाएं तैयार, पांच दिन जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 28, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारत में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मानसून की दस्तक से हर तफर बारिश ही बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, बारिश का ये सिलसिल आगे भी जारी रहने वाला है। IMD ने अगले पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD का कहना है कि मानसून ज्यादातर राज्यों में एक्टिव हो गया है। ऐसे में बारिश का दौरा जारी रहेगा।

समय से पहले मानसून की दस्तक

IMD (India Meteorological Department) की ओर से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, मानसून लगभग सभी राज्यों में एक्टिव हो चुका है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों के अंदर मानसून पूरे भारत को कवर कर लेगा। आज (28 जून, बुधवार) उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पश्चिमी भारत के हिस्सों में भारी बारिश होगी। IMD का कहना है कि भारत में भले ही मानसून देरी से आया हो, लेकिन उत्तर भारत के इसकी दस्तक समय से पहले हुई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

पहले गर्मी, अब मानसून बरपा रहा कहर

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो भीषण गर्मी के बाद अब मॉनसून अपना कहर बरपा रहा है। जिसका अंदाजा कुछ राज्यों में हो रही भारी बारिश से लगाया जा सकता है। कई राज्यों में बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड की बात करें तो बीते कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते भूस्खलन और पड़े गिरने जैसी घटनाएं पेश आ रही हैं। इतना ही नहीं दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों में बादल भी फटे हैं। जिससे करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीं, मैदानी इलाकों की बात करें तो भारी बारिश के चलते लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को भारत के ज्यादातर राज्यों में बादल छाए रहेंगे। जिससे मौसम सुहावना रहेगा। IMD के मुताबिक, देश के 23 राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना है। इनमें झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं। IMD ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026