---Advertisement---

Weather Update: जुलाई में सामान्य रहेगा मानसून, पूरे महीने तापमान अधिक रहने की संभावना, जानें मौसम का हाल

Weather Update: भारत में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मानसून की दस्तक से देशभर में बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यूं तो मानसून ने जून में अपनी दस्तक दे दी थी, लेकिन इस बार जून में सामान्य में कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 2, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारत में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मानसून की दस्तक से देशभर में बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यूं तो मानसून ने जून में अपनी दस्तक दे दी थी, लेकिन इस बार जून में सामान्य में कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का असर जुलाई में देखने को मिलेगा। जहां बारिश सामान्य रहेगी। इसके साथ ही जुलाई में तापमान अधिक रहने की संभावना हैं।

5 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानसून लगभग पूरे देश में एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते जगह-जगह बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि अगरे दो दिनों के अंदर मानसून पूरे भारत को कवर कर लेगा। जिसके बाद बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून अपने कड़े तेवर दिखा रहा है, जिसके चलते देशभर में भारी बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई तक देश के कई राज्यों में मौसम खराब बना रहेगा। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

जुलाई में सामान्य रहेगा मानसून

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस बार जून में मानसून की बारिश सामान्य से कम रही है। जबकि, जुलाई में इसके सामान्य रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मानसून की ये बारिश किसानों के लिए राहत की खबर है। कई राज्यों में पिछले काफी समय से ड्राई स्पेल चल रहा था, जो अब खत्म हो चुका है। इससे किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जुलाई में मानसून भले ही सामान्य रहेगा, लेकिन तापमान अधिक रहने की संभावना है। यानी बारिश के बाद भी तापमान में कमी नहीं आएगी। जिससे लोगों को मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

रविवार को भारत के ज्यादातर राज्यों में बादल छाए रहेंगे। जिससे मौसम सुहावना रहेगा। IMD के मुताबिक, देश के 21 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है। इनमें झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, हिमाचल, उत्तराखंड त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं। IMD ने इन राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 3, 2026

Donald Trump

मार्च 3, 2026

Asif Ali Zardari

मार्च 3, 2026

Mohammad Amir

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026