Weather Update: दिल्ली-NCR से रूठा मानसून! बिना बरसे जा रहे बादल, पहाड़ी राज्यों में बारिश से भारी तबाही

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Weather Update

Weather Update

Weather Update: देशभर में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मानसून की दस्तक के साथ ही देशभर में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। लेकिन, इस बार मानसून की बारिश कुछ खास असर नहीं दिखा रही है। दिल्ली-NCR की बात करें तो मानसून को पहुंचे हुए 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ कुछ एक इलाकों में ही बारिश हुई है। हालांकि, दिल्ली में 2 जुलाई तक मौसम खराब है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों के अंदर यहां झमाझम बारिश होगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल-उत्तराखंड की बात करें तो दोनों राज्यों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। बारिश के चलते अब तक पहाड़ों में भारी तबाही हो चुकी है।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिली राहत

देश के ज्यादातर राज्यों में आज (30 जून, शुक्रवार) बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में कमी आएगी। मानसून की दस्तक से लोगों को सबसे बड़ी राहत चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिली है। IMD (India Meteorological Department) का कहना है कि देश में मानसून धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। मानसून पहले दक्षिण भारत, फिर मध्य भारत और अब उत्तरी भारत तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों के अंदर मानसून पूरे भारत को कवर कर लेगा। जिसके बाद देशभर में जुलाई के पहले हफ्ते तक बारिश होती रहेगी।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

शुक्रवार को भारत के ज्यादातर राज्यों में बादल छाए रहेंगे। जिससे मौसम सुहावना रहेगा। IMD के मुताबिक, देश के 23 राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। इनमें झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं। IMD ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version