---Advertisement---

Hair Extensions लगवाने के बाद इन चीजों से बरतें सावधानी, नहीं तो बालों का हो जाएगा कबाड़ा

Hair Extensions: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ घर में बनी घरेलू चीजों से खुद को सुंदर और खूबसूरत दिखाते हैं तो वहीं कुछ आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती को मेंटेन करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, आजकल हेयर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 9, 2023 12:52 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 2:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Extensions: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ घर में बनी घरेलू चीजों से खुद को सुंदर और खूबसूरत दिखाते हैं तो वहीं कुछ आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती को मेंटेन करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, आजकल हेयर एक्सटेंशन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। काफी ज्यादा लड़कियां हेयर एक्सटेंशन लगवा कर अपने बालों को खूबसूरत और हल्दी दिखाने की कोशिश करती हैं।

लेकिन क्या आपको इस बारे में पता है कि, हेयर एक्सटेंशन लगवाने के बाद आपको इसकी काफी ज्यादा केयर करनी पड़ती है। हेयर एक्सटेंशन लगवाने के बाद अगर आप अपने बालों की केयर अच्छी तरह से नहीं करेंगे तो इससे आपके बाल खराब होना शुरू हो जाएंगे और आपके बाल झड़ने भी लगेंगे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप हेयर एक्सटेंशन लगवाने के बाद भी अपने बालों का ख्याल रख पाएंगी।

बालों को वॉश करते समय इस बात का रखें ध्यान

इसमें सबसे पहले आप अपने हेयर एक्सटेंशंस को वॉश करते समय सावधानी बरतें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे आपके बाल खराब हो जाएंगे। हेयर एक्सटेंशन को वॉश करते समय शैंपू को अपने जड़ों पर लगाए लेकिन इस बात का ध्यान रखें की आप अपने बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आपके बाल जगह से खिसक सकते हैं और वह कमजोर हो जाएंगे। साथी इस बात का भी ध्यान रखें की आप अपने बालों को गुनगुने पानी से ही वॉश करें ऐसा करने से आपके बाल मजबूत बने रहेंगे।

बालों को ब्रश करते समय इस बात का रखें ध्यान

इसी के साथ अगर आपने हेयर एक्सटेंशन लगवा रखे हैं या लगवाने की सोच रही है तो इस बात का ध्यान रखें की आप उन्हें ब्रश करते समय सावधानी बरतें। हेयर एक्सटेंशन लगवाने के बाद उन्हें स्पेशल केयर की जरूरत होती है। ऐसे में आप एक्सटेंशन वाले बालों पर तेजी से ब्रश ना करें। ऐसा करने से आपके बाल ढीले हो जाएंगे और बिल्कुल ही बेकार लगेंगे। हेयर एक्सटेंशन को ब्रश करने के लिए आप अच्छी कंगी का इस्तेमाल करें।

हिट मशीन का न करें इस्तेमाल

अगर आपने हेयर एक्सटेंशन करवा रखा है तो आप इस पर हिट मशीन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने से आपके बाल बेहद खराब और रफ हो जाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हेयर एक्सटेंशन नेचुरल बालों से ही बने होते हैं लेकिन वह काफी ज्यादा नाजुक होते हैं ऐसे में अगर आप इन पर हिट मशीन का इस्तेमाल करेंगे तो यह खराब हो जाएंगे। ऐसे में आप इस पर स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर जैसी चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026