---Advertisement---

Benefits Of Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी के साथ लगा ली ये 3 चीजें तो, नहीं पड़ेगी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत

Benefits Of Multani Mitti: आज हम आपके लिए ऐसी 3 चीजें ढूंढ कर लाए हैं जिसे आपने मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला कर लगा लिया तो आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम खत्म हो जाएंगी।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 11, 2024 5:40 अपराह्न

Benefits Of Multani Mitti
Follow Us
---Advertisement---

Benefits Of Multani Mitti: सदियों से त्वाचा में निखर लाने और उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी (Benefits Of Multani Mitti) का इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे यह आपके चेहरे को निखारने और आपको होने वाली स्किन प्रॉब्लम से निजात दिलाता है। इसी के साथ आपको बता दें अगर आपने मुल्तानी मिट्टी में कॉफ़ी, हल्दी और दही को मिला लिया तो आपको कभी भी महंगे स्किन प्रोडक्ट्स की जरुरत नहीं पड़ेगी। चलिए अब इन चीजों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं हल्दी

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आपको मिलाना है चुटकी भर हल्दी। हल्दी में कई तरह की एंटीसेप्टिक प्रोपर्टीज पाई जाती हैं जिससे अगर आपने इसे मुल्तानी मिट्टी में मिला लिया तो ये आपके चेहरे पर पड़ रहे दाने और टैनिंग को खत्म कर देगा।

मुल्तानी मिट्टी में मिला सकते हैं कॉफ़ी

सादी मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने के बजाय आप इसमें, एक चम्मच कॉफ़ी मिला कर लगा सकते हैं। कॉफ़ी मुल्तानी मिट्टी में मिला कर लगाने से आपको कई तरह के स्किन बेनिफिट्स मिलते हैं। इन दोनों का पेस्ट आपके डेड स्किन सेल्स को हटा देगा, ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स को भी निकाल देगा यही नहीं आपको एंटी एजिंग बेनिफिट्स भी देगा।

मुल्तानी मिट्टी में दही मिला कर लागाएं

कॉफ़ी और हल्दी के बाद आप मुल्तानी मिट्टी में दही मिला कर भी लगा सकते हैं। इन दोनों के पेस्ट में लैक्टिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे आपकी स्किन अच्छी तरह हाइड्रेट हो जाती है। इस पैक को लगाने से आपके चहरे में नमी भी आने लगती है और आपका चेहरा खिल जाता है।

ऐसे लगाएं

इन तीनों पैक को आपको अच्छी तरह ड्राई फेस पर लगाना है और पूरे 20-30 मिनट तक लगा कर रखना है। जब ये अच्छी तरह सूख जाए तब आपको इसे अपने नॉर्मल फेस वॉश से धो लेना है। इन फेस पैक को आपको हफ्ते में 1-2 बार जरूर लगाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026