---Advertisement---

Body Care: गर्मी में शरीर की बदबू और स्किन की समस्या से हो चुके हैं परेशान, तो नहाते हुए पानी में करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

Body Care: गर्मी के मौसम में हमें सबसे ज्यादा परेशानी पसीने की वजह से होती है। इसको खत्म करने के लिए हम तरह – तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं। कुछ लोग तो पसीने को खत्म करने के लिए दिन में दो बार नहाते भी हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए हमारा शरीर ठंडा ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मई 11, 2023 3:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Body Care: गर्मी के मौसम में हमें सबसे ज्यादा परेशानी पसीने की वजह से होती है। इसको खत्म करने के लिए हम तरह – तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं। कुछ लोग तो पसीने को खत्म करने के लिए दिन में दो बार नहाते भी हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए हमारा शरीर ठंडा हो जाता है लेकिन बाद में यह पसीना फिर से होने लगता है। कई बार तो इस पसीने की वजह से बदबू आने लगता है और त्वचा में दाने निकलने लगते हैं। इन सभी चीजों को खतम करने के लिए हमें कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी इन समस्या से परेशान है तो यहां बताई गई चीज के द्वारा इसे खत्म कर सकते हैं।

पानी में मिलाएं हल्दी

अगर आप नहाने जा रहे हैं तो पानी में हल्दी मिला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। यह शरीर में फैलने वाले कई तरह के वैक्टीरिया को भी खत्म करता है। आज के नहीं बल्कि कई सालों से लोग हल्दी का प्रयोग रोगों को खत्म करने के लिए करते आ रहे हैं। लड़कियां या महिलाएं हल्दी को अपने चेहरे पर भी लगाती हैं।

Also Read: Rohit Sharma को लेकर ये क्या बोल गए Sunil Gavaskar, आईपीएल में खेलने को लेकर कही ये बड़ी बात

नींबू के रस का घोल

अगर आप गर्मी के मौसम में नहाने जा रहे हैं तो नींबू के रस का घोल बनाकर उसे पानी में डालकर नहा सकते हैं। इसको डालकर नहाने से कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती हैं। वहीं शरीर से निकलने वाले बदबू को भी नीबू खत्म करने में मदद करता है। ऐसे में महिलाएं खासकर इसे अपना सकती हैं। डॉक्टर बताते हैं कि नींबू में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाया जाता है।

गुलाब के पत्ते

नहाते हुए अगर आप गुलाब के पत्ते को पानी में डालते हैं तो इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है। इसके साथ ही शरीर से निकलने वाला गंध भी आसानी से खत्म हो जाता है। ऐसे में हमें इस बात का ध्यान रखना होगा की यह पत्ते ताजे होने चाहिए।

Also Read: Shobhit University में ‘विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार’ दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026