---Advertisement---

Micro Workout: जिम जाने का समय नहीं? टोन्ड फिगर के लिए इन माइक्रो-वर्कआउट्स से पिघलाएं शरीर की जिद्दी चर्बी!

Micro Workout: अगर आपके पास वर्क आउट करने का जरा भी वक्त नहीं है तो माइक्रो वर्कआउट कर सकते हैं। ये तेजी से चर्बी को गलाकर वजन को घटाता है। यहां जानें वेट लॉस करने का शॉर्ट कट।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2026 5:16 अपराह्न

Micro Workout
Follow Us
---Advertisement---

Micro Workout: सुबह से शाम तक ट्रेवल और ऑफिस के बीच फंसे लोगो के लिए वजन कम करना नामुमकिन सा बन जाता है। उन्हें समझ ही नहीं आता है कि, वो अदरक जैसे फैलते शरीर को कैसे फिट करके टोंड बनाएं?  लड़के और लड़कियों की इसी समस्या को खत्म करने के लिए आज हम आपको कुछ माइक्रो-वर्क आउट्स बताने जा रहे हैं। ये उन लोगों के लिए है जिनके पास अपने लिए जरा भी वक्त नहीं है। ये वर्क आउट बेहद आसान हैं। बस आपको शिद्दत से इन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना है।

Micro Workout:  में रोजाना करें पुश-अप्स और स्क्वैट्स

आपको जब भी समय मिले पुश-अप्स और स्क्वैट्स जरुर 10 से 15 मिनट रोजाना करें। इससे आपकी बॉडी बहुत जल्दी एक्टिव मोड में आ जाएगी और पेट से लेकर पैर और हाथों में जमीं जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे गलने लगेगी। आपको रोजाना इसे करना है। ये माइक्रो-वर्कआउट्स हार्ट से लेकर ब्रेन तक को हेल्दी रखते हैं।

रोजाना कूदें रस्सी

रस्सी कूदना बॉडी की सबसे बेस्ट और इजी एक्सरसाइज है। इसे रोजाना सुबह या शाम 15 से 20 मिनट कर सकते हैं। रस्सी कूदने से मोटापा बहुत जल्दी घटता है और शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है। दिल से लेकर दिमाग के लिए ये बेहद अच्छा है।

जंपिंग जैक्स तेजी से घटाएगा वजन

जंपिंग जैक्स वजन घटाने का सबसे बेस्ट कार्डियो वर्कआउट है। इसके लिए आपको अपने दोनों हाथों को सिर से ऊपर ले जाना है और कंधों को सीध रखकर कूदना है। ये फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो बहुत तेजी से कैलोरी को बर्न करके वजन को घटाती है। इससे स्टेमिना भी बढ़ता है।

सीढ़ियां चढ़ें और उतरें

अगर आपको माइक्रो-वर्कआउट्स करने का भी समय नहीं मिल रहा है तो रोजाना सीढ़ियों से चढ़ना और उतरना करें। रोजाना 5 से 10 मिनट सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने से कैलरी तेजी से बर्न होती है और वजन घटता है। इसके साथ ही स्टेमिना भी बढ़ता है।

हाई नीज़ बनाएगा स्लिम फिगर

हाई नीज़ भी बहुत अच्छा वर्क आउट माना जाता है। इसके लिए आपको एक ही जगह खड़े होकर घुटनों को छाती तक लाते हुए तेजी से दौड़ना है। इससे शरीर का स्टेमिना बढ़ेगा और शरीर पर जमीं चर्बी तेजी से गलेगी। आपको 15 से 20 मिनट रोजाना करना है।

माइक्रो-वर्कआउट्स के साथ इस डाइट को करें फॉलो

माइक्रो-वर्कआउट्स के साथ आपको अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखना होगा। इसके लिए रात का खाना बंद कर सकते हैं। इसकी जगह उबली हुई दाल और सब्जियां खा सकते हैं। वहीं, हाई प्रोटीन और फाइबर वाली चीजों को डाइट में जोड़ें। कार्बोहाइड्रेट के साथ ऑयल और मीठे को पूरी तरह से बंद करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। डाइट बदलते ही एक हफ्ते में बॉडी पर असर दिखने लगेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026