---Advertisement---

Hangry: क्यों भूख लगने पर बढ़ जाता है गुस्सा ? क्यों आप हो जाते हैं ‘हैंगरी’

Hangry: भूख लगने पर अकसर लोगों को गुस्सा आ जाता है. इसके पीछे का कारण आपको चौका सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जानें इसके पीछे की साइंस.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 1, 2026 12:31 अपराह्न

Hangry
Follow Us
---Advertisement---

Hangry:  भूख लगने पर अकसर लोगों को गुस्सा आ जाता है. जिसके कारण ये घर में एक लड़ाई की वजह भी बनता है.  पेट में भूख लगते ही चिड़चिड़ेपन का एहसास होना वैसे तो बेहद सामान्य है. लेकिन क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? अगर नहीं तो जान लीजिए. शरीर बिना वजह कोई भी छोटे और बड़े संकेत नहीं  देता है. इसेक पीछे पूरी तरह से साइंस जुड़ी हुई है. जब शरीर को भूख का एहसास होता है तो वो दिमाग को गुस्सा दिलाने वाले संकेत देता है. जिसके कारण लोगों का दिमाग खराब होने लगता है. भूख और गुस्से से मिलकर हैं ‘हैंगरी’ शब्द को बनाया गया है.

जानिए ‘हैंगर’ शब्द के पीछे का विज्ञान और दिमाग पर असर

‘हैंगर’ को आपने कई बार इस्तेमाल होते हुए देखा होगा. जिन लोगों को भूख लगती है वो यही बोलते हैं. ये भूख और गुस्से Hungry + Angry  से मिलकर बना है.दरअसल , ये शब्द इंसानी शरीर और साइंस से जुड़ा हुआ है. भूख लगने पर शरीर में हार्मोनल बदलाव  होते हैं. जिसके कारण ब्लड शुगर गिरता है. इस स्थिति में दिमाग कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ा देता है. जिसके कारण भूखे इंसान का दिमाग खराब होने लगता है. ऐसा ही कुछ पेट में ‘ग्रेलिन’ हार्मोन के बढ़ने से भी होता है. ये हार्मोन सीधे दिमाग को गुस्से के संकेत भेजता है जिसके बाद इंसान के रिएक्शन में ये दिखता है.

Hangry: अगर आपको भी भूख के साथ गुस्सा आता है तो इससे बचने के तरीकों को बार में जान लीजिए.

1- पूरे दिन प्रोटीन और फाइबर से युक्त भोजन को करें. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसके साथ ही शरीर को बहुत ज्यादा एनर्जी भी देता है.

2- अधिक भूख से बचने के लिए थोड़े-थोड़े ब्रेक के बाद पौष्टिक आहार लेते रहें. आप अपने भोजन में दालें, अंडे, पनीर, हरी सब्जियां, मुंगफली, नट, ड्राई फ्रूट्रस और साबुत अनाज को ले सकते हैं.

3- अधिक भूख का कारण मीठे का सेवन भी माना जाता है. मीठा खाने से ब्लड शुगर एकदम बढ़ता है जिससे भूख भी लगती है और चिड़चिड़ापन भी बढ़ता है.

4- शरीर और मूड को ऊर्जावान बनाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पी सकते हैं. ये वजन को भी घटाएगा और पेट को भी भरा रखेगा.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026