---Advertisement---

Brain Health: बढ़ती उम्र को रिवर्स करने में ये टिप्स है बेहद असरदार, सिर्फ एक बदलाव से ब्लड प्रेशर से लेकर स्ट्रेस तक को कहें अलविदा

Brain Health: ब्रेन हेल्थ के लिए आखिर क्या करें। जानें डॉक्टर से वह एक राज जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर ने क्या कहा है। इसके अलावा आप अपनी उम्र को भी रिवर्स कर सकते हैं आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2025 3:11 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 1, 2025 6:19 अपराह्न

Brain Health
Follow Us
---Advertisement---

Brain Health: ब्रेन हेल्थ के लिए आखिर क्या करें। आखिर क्या करने से फायदा होगा। क्या सिर्फ सप्लीमेंट्स आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में डॉक्टर संजय भदोरिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन सभी लोगों की मदद की है जो यह समझते हैं कि ब्रेन हेल्थ के लिए सिर्फ सप्लीमेंट्स लिया जा सकता है। इसके अलावा आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस एक मात्र उपाय को करने से न सिर्फ आप अपने ब्रेन हेल्थ को बल्कि अपनी उम्र को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसे में एक आदत को बदलने से आपके फायदे मिलेगा। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

Brain Health के लिए क्या करना है जरूरी

एक्सपर्ट इस वीडियो में बताते हैं कि ब्रेन हेल्थ के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वह है सोना। अगर आप अपनी नींद अच्छी लेते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा। कम से कम साढ़े 7 घंटे की नींद अगर आप लेते हैं तो इससे ब्रेन हेल्थ पर काफी असर दिख सकता है। आप बेहतर महसूस करेंगे तो ऐसे में यह सबसे ज्यादा जरूरी है जो आप अपने ब्रेन हेल्थ के लिए कर सकते हैं।

उम्र को रिवर्स करने के लिए सप्लीमेंट की नहीं है जरूरत

एक्सपर्ट इसके साथ कैप्शन में कहते हैं कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि बायोलॉजिकल उम्र को कम किया जा सकता है। इसके लिए सप्लीमेंट, डिटॉक्स या प्रोटोकॉल की जरूरत होती है लेकिन सप्लीमेंट्स आपके लिए मददगार है लेकिन यह उस तरह से काम नहीं करेगा। आप अपने शरीर में किए गए बड़े बदलाव से उम्र को कम कर सकते हैं।

1. कॉर्टिसोल रिदम को रिसेट करें

सही समय पर किए गए काम आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं तो ऐसे में टाइम का ध्यान रखें। सुबह की रोशनी को देखना और स्ट्रेस को कम करने में आपकी मदद कर सकता है जिससे अपने आप फ़ायदा हो सकता है।

2. नाइट्रिक ऑक्साइड आपके लिए है फायदेमंद

नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी आर्टिरीज को जवां बनाए रखता है। ऐसे में कुछ मिनट चले नाक से सांस ले। नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ सकता है और यह ब्लड प्रेशर से लेकर सेल्यूलर रिपेयर तक में फायदेमंद रहेगा।

3. नींद के समय का रखें खास ख्याल

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ब्रेन हेल्थ के अलावा बायोलॉजिकल एजिंग को रिवर्स करने में यह फायदेमंद है। अगर आप अच्छी नींद देते हैं और ब्लू लाइट को कम करते हैं तो इससे आपके दिल, मेटाबॉलिज्म और दिमाग को फायदा मिलता है।

यह आपकी उम्र को रिवर्स करने के साथ-साथ आपके नर्वस सिस्टम, वैस्कुलर सिस्टम को बेहतर करने में फायदेमंद है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Premanand Maharaj

मार्च 3, 2026