Breast Cancer: महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की बात करें तो यह निश्चित तौर पर सबसे खतरनाक और आम माना जाता है। जहां अचानक शारीरिक समस्या उनके लिए जिंदगी भर की परेशानी की वजह बन जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि समय रहते आप इससे अवगत हो सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के लिए अगर एक्सपर्ट अप्रूव तरीके की बात करें तो सेल्फ मिरर जांच को सबसे ज्यादा तवज्जो दिया जाता है।जी हां, इस दौरान इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि आप किस तरह से जांच कर रहे हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या कहा है।
Breast Cancer में इस तरह करें खुद से जांच
इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए वीडियो में एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर किस तरह से आप इसे सही तरीके से जांच कर सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले आपको मिरर में देखने की जरूरत है। इस दौरान आप अपने दोनों हाथ को सिर के पीछे रखें। इसके बाद आपको अपने ब्रेस्ट का कलर, साइज के साथ-साथ स्ट्रक्चर को नोट करना है। एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि इस दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना है कि इसका शेप और टेक्सचर संतरे के छिलके के जैसा तो नहीं हो गया है।
इस तरह से गांठ का लगा सकते हैं पता
वहीं बेस्ट कैंसर की जांच को लेकर एक्सपर्ट ने आगे कहा कि आप अपने बीच के तीन उंगलियां को ले और सर्कुलर मोशन में ऊपर से नीचे तक गांठ को चेक करें। फिर नीचे से ऊपर भी इसी प्रक्रिया को दोहराने से आपको गांठ का अंदाजा लग सकता है।
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो आपको गाइनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करने की जरूरत है। अगर समय रहते इसका पता लग जाता है तो इलाज भी संभव है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
