---Advertisement---

Cancer की वो 5 वजह जो मौत के लिए खोलती है दरवाजा, जानें भारतीय लोगों को एक्सपर्ट की क्या है राय

Cancer: वो 5 वजह जो आपके लिए बीमारी में खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट ने क्या कहा है और कैसे आप अपना ध्यान रख सकते हैं। भारतीय लोगों के लिए क्या बताया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है नहीं तो कई बीमारियां आपके जिंदगी को आफत में डाल देती है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में कैंसर का नाम टॉप पर शुमार है लेकिन क्या आपको पता है कि 5 कारण ऐसे होते हैं जिसकी वजह से मौत तक की नौबत आ जाती है। इसके साथ drjayeshsharma से एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर भारतीय लोगों के लिए कैंसर में कौन से खतरे जान ले सकती है।

खराब डाइट आपके Cancer के लिए है सबसे ज्यादा रिस्की

पांचवें नंबर पर डाइट है क्योंकि भारतीय अभी भी घर का खाना खाते हैं। साबूत अनाज का सेवन करते हैं और सब्जियों का सेवन करते हैं। खाना बाहर से मंगाना अभी भी ज्यादा पॉपुलर नहीं है।

क्यों कैंसर में रिस्की है मोटापा

चौथे नंबर पर मोटापे को कैंसर के लिए मौत की वजह बताई गई है। खराब डाइट के साथ-साथ हमारा आलस भी है। मोटापे की वजह से दुनिया भर में 15% कैंसर का रिस्क बढ़ता है लेकिन भारत में अब तक उतना नहीं पहुंचा है क्योंकि हम खाना हेल्दी खाते हैं।

अल्कोहल का इस्तेमाल भी है कैंसर के लिए रिस्की

तीसरे नंबर पर अल्कोहल के इस्तेमाल को लेकर बात करते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि भारत में लोग इसका सेवन तेजी से करते जा रहे हैं। क्या आपको पता है कि यह मुंह, पेट, गला और न जाने दुनिया भर के कितने कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ लिवर खराब होता है तो शायद आप गलत है।

क्यों एचपीवी वायरस भी है आपके लिए बीमारी में खतरनाक

एचपीवी इनफेक्शन आपके कैंसर की वजह बनती है। मुंह और गले का कैंसर भी इसकी वजह से होती है। इसके अलावा अनसेफ सेक्स से भी फैलता है और मेंसुरेशन हाइजीन से भी यह फैल सकता है। ऐसे में हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या तंबाकू खाने से भी होती है कैंसर

आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि कैंसर की सबसे बड़ी वजह भारत में तंबाकू का सेवन है। पहले नंबर पर एक्सपर्ट ने इसे बताया है।

उम्र के साथ-साथ कैंसर होने का रिस्क बढ़ता है तो ऐसे में बहुत सारे लोग रिस्क के घेरे में होते है इसलिए सतर्क रहना चाहिए। आपको अपनी स्क्रीनिंग और टेस्ट जरुर करवाने चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026