---Advertisement---

क्या आप लगाते हैं धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन! एक्सपर्ट से जानें कौन सी गलती बन सकती है Cancer की वजह

Cancer: धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल ना करना आपके लिए किस हद तक रिस्की है। इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर तरंग कृष्ण ने वीडियो जारी पर बताया और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 5:00 अपराह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए क्या आप भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के तौर पर कर रहे हैं। क्या आप भी सिर्फ गोरा देखने और टैनिंग को कम करने के लिए बिना सोचे समझे इसे लगाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसे चुनते समय आपको गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप सही कॉस्मेटिक का चुनाव करते हैं तो इससे स्किन कैंसर तक से बचा जा सकता है। जी हां, शायद आपको यह सुनकर झटका लगा हो लेकिन डॉक्टर तरंग कृष्ण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है जो आपके लिए भी जरूरी है।

कैसे सनस्क्रीन आपके लिए कैंसर में है सुरक्षा कवच

डॉ तरंग कृष्ण इस वीडियो में कहते हैं कि बीच पर हैं, घर पर हैं, बाहर जा रहे हैं कोई भी दिन ऐसा मत रखिए जब आप सनस्क्रीन नहीं लगा रहे हैं लेकिन सनस्क्रीन ज्यादा लगाना रिस्की हो सकता है। आजकल इसे स्किन केयर के तौर पर देखा जाता है। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आपकी स्किन और डीएनए को डैमेज कर देता है। यही स्किन कैंसर की वजह बनती है। ऐसे में बिना सनस्क्रीन के निकलना डेंजरस है।

Cancer में कौन से सनस्क्रीन हैं हानिकारक

इसके अलावा एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि अगर आप गलत सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तब समस्या बढ़ सकती है। केमिकल सनस्क्रीन यह यूवी किरणों को अब्जॉर्ब तो कर लेता है लेकिन स्टडी में यह बताया गया है यह आपकी स्किन से अब्जॉर्ब होकर ब्लड स्ट्रीम तक पहुंच जाता है। यह हार्मोन अवरोधी है और लंबे समय तक साइड इफेक्ट्स देते हैं।

कौन से सनस्क्रीन है सेफ आपके लिए

डॉक्टर यह भी कहते हैं कि इसका सिंपल सॉल्यूशन है कि आपको मिनरल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें जिंक ऑक्साइड जो स्किन के ऊपर एक शिल्ड बना लेते हैं। यह सुरक्षित होते हैं। ऐसे में मेकअप प्रोडक्ट चुनने में की गई गलती आपके लिए परेशानी की वजह बनती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026

Chhindwara Viral Video

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026