Cancer: स्वास्थ्य के लिए आपका स्लिप रुटिन किस कदर मायने रखता है यह तो आप सुने होंगे लेकिन क्या आपने यह सुना है कि आपके कैंसर रिस्क को भी काफी हद तक बढ़ा देता है। अगर नहीं तो आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है। इस बारे में डॉक्टर तरुण कृष्ण ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी दी है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक कैसे रात भर जगकर काम करना या फिर रील देखना आपके लिए भारी पड़ सकता है और ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह क्या है।
रात में जागकर काम करना बन सकता आपके लिए गले की फांस
डॉक्टर तरंग कृष्ण ने कहा कि आपका काम और आपका रात भर रील देखना आपको कैंसर के रिस्क में डाल सकता है। आप या तो रात भर रील देख रहे हैं या फिर नाइट शिफ्ट में काम कर रहे हैं। रोटेशनल शिफ्ट भी आजकल काफी ट्रेंड है।डॉक्टर तरंग हैं कि मैं इसके खिलाफ नहीं हूं लेकिन यह आपके शरीर के लिए रिस्की बन जाता है। समस्या यह है कि रात भर जगने से बॉडी का नेचुरल क्लॉक खराब हो जाता है लेकिन नाइट शिफ्ट की वजह से मेलाटोनिन लेवल्स कम हो जाता है। स्टडी के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर और कोलोन कैंसर नाइट शिफ्ट वर्कर्स में ज्यादा होता है।
जानें नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कैसे बचें Cancer रिस्क से
इसके साथ डॉक्टर ने यह भी कहा कि कैंसर के रिस्क से बचना है और काम भी जरूरी है तो इसके लिए आपको स्लिप हाइजीन को मेंटेन करना जरूरी है। आपको अपने कमरे में दिन में ब्लैकआउट पर्दे का इस्तेमाल करना है जो आपको फिक्स स्लिप रुटिन दे सकता है। कैफीन और जंक फूड की मात्रा को अपनी जिंदगी से कम कर दे। स्क्रीनिंग रेगुलर करवाने की सलाह दी गई है।
एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन स्टेप को फॉलो करने के बाद आप काफी हद तक इसे कंट्रोल कर सकते हैं और आपका स्लिप रुटिन भी डिस्टर्ब नहीं होगा।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
