Cervical Cancer वैक्सीन क्या आपकी फर्टिलिटी के लिए है जोखिम, एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट ने स्कैम को लेकर किया लोगों को आगाह

Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर की जंग में एचपीवी वैक्सीन मुहिम की शुरुआत भारत सरकार की तरफ से की गई है लेकिन इसे लेकर अलग-अलग अफवाहों का दौर जारी है। क्या है इसमें सच्चाई आइए जानते हैं इसे लेकर डॉक्टर प्रियंका ने क्या कहा है।

Cervical Cancer

Photo Credit- Google Cervical Cancer

Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए भारत सरकार ने एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत की है। 9 से 14 साल की लड़कियों को निशुल्क टीकाकरण लगाकर कैंसर के मामलों में 90% तक खतरा टालने की मुहिम की शुरुआत की गई है लेकिन इसे लेकर अलग-अलग अफ़वाहें है कि फर्टिलिटी और उनके आने वाले जनरेशन के फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को स्कैम बताया जा रहा है लेकिन इस सब के बीच एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को जारी करते हुए लोगों को आगाह किया है। इस बारे में पूरी सच्चाई बताई है। आइए जानते हैं डॉ प्रियंका ने क्या कहा है।

Cervical Cancer वैक्सीन से 90% तक जोखिम कर सकते कम

डॉ प्रियंका ने इस वीडियो में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को लेकर बात करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन एक ऐसी वैक्सीन है जो कि कैंसर को रोक सकता है जो भारतीय महिलाओं को होने वाली दूसरी सबसे ज्यादा बड़ी कैंसर है। आपका डाइट और आपकी लाइफ स्टाइल इसमें मायने रखता है। आप प्री हीटेड तेल इस्तेमाल नहीं कर रही है। आप जंक फूड नहीं खा रहे हैं और प्रोसेस्ड फूड आइटम से दूरी बना रहे हैं। यह कैंसर से बचाव में आपके लिए अहम है लेकिन वैक्सीन 90% तक सर्वाइकल कैंसर में बचाव में अहम हो सकता है।

डॉक्टर प्रियंका से जानें क्या वाकई सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन है स्कैम

वही सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को लेकर बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका यह भी कहती है कि पहले यह वैक्सीन काफी महंगी थी इसलिए कोई भी बात नहीं कर रहा था। सरकार ने इसे फ्री में मुहिम की शुरुआत की है तो पता नहीं लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं कि इससे इनफर्टिलिटी होगी। यह हमारी फ्यूचर जनरेशन को इन फर्टाइल कर देगा। ऐसा कुछ भी नहीं है सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की कोई भी लॉन्ग टर्म इफैक्ट्स नहीं है। दर्द होना सुजन रेडनेस होना हर इंजेक्शन लगने के बाद आम होता है और यह एचपीवी वैक्सीन को लेकर भी है लेकिन इसे लेकर गलत अफवाहें फैलाने से रोकने की बात डॉक्टर प्रियंका करती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version