---Advertisement---

Chanakya Niti: इन 6 परिस्थितियों में छोड़कर जाने वाला नहीं होता आपका सच्चा साथी, अपने मित्र का ऐसे करें पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य सलाहकार, नीतिकार और अर्थशास्त्री थे। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ख्याति प्राप्त विद्वान थे। आज के समय में आचार्य सभी के लिए मार्गदर्शक भी हैं। एक समय में राजा महाराजा आचार्य चाणक्य से शिक्षा प्राप्त किया करते थे और प्रजा पर शासन करते थे। आचार्य चाणक्य ने महिला एवं ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 8, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य सलाहकार, नीतिकार और अर्थशास्त्री थे। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ख्याति प्राप्त विद्वान थे। आज के समय में आचार्य सभी के लिए मार्गदर्शक भी हैं। एक समय में राजा महाराजा आचार्य चाणक्य से शिक्षा प्राप्त किया करते थे और प्रजा पर शासन करते थे।

आचार्य चाणक्य ने महिला एवं पुरुष के जीवन पर विस्तार से व्याख्या किया है। इसके अलावा कई सारी चीजों को अपनी नीति में विस्तार से बताया है। आचार्य ने व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कुछ चीजों को अपनी नीति दर्शाया है। आचार्य कहते हैं जो व्यक्ति आपका साथ इन परिस्थितियों में छोड़ दें वो कभी आपका सच्चा मित्र नहीं हो सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं आचार्य ने किन बातों पर किया है व्याख्या।

इस श्लोक में आचार्य ने किया है व्याख्या

आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रुसङ्कटे ।
राजद्वारे श्मशाने च यस्तिष्ठति स बान्धवः

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि जब व्यक्ति किसी रोग से पीड़ित हो, उसपर दुखों का पहाड़ टूटा हो, अकाल पड़ा हो, किसी शत्रु की ओर से संकट आया हो और इतना ही नहीं राज सभा में, शमशान या किसी की मृत्यु हो जाने पर जो व्यक्ति आपका साथ न दें वो सच्चा मित्र नहीं होता है। ऐसे लोगों से व्यक्ति को दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Also Read: CHANAKYA NITI: ऐसी स्त्री को अपनाने से सज्जन पुरुष का भी हो जाता है सर्वनाश, आप भी रहें सावधान

आचार्य चाणक्य इस नीति में मित्र के पहचान के विषय में बताते हैं कि मित्र का पहचान कैसे किया जाता है। कहते हैं अगर मित्र ऐसी स्थिति परिस्थिति में आपका साथ न दें और आपको छोड़ कर चला जाए तो ये मित्र सच्चा नहीं होता है। ऐसे मित्र के जीवन में आने से परेशानियों का आगमन शुरू हो जाता है। परिस्थितियों से भागने वाला व्यक्ति आपका कभी साथ नहीं दे सकते हैं। वहीं वो आपको संकट में छोड़ कर भाग सकता है।

इस नीति से क्या निकलता निष्कर्ष

आचार्य चाणक्य इस नीति में मित्र के पहचान के विषय में बता रहे हैं। उनका कहना है कि मुश्किलों में साथ देने वाला व्यक्ति ही सच्चा मित्र हो सकता है। अच्छे वक्त में तो सभी साथ देते हैं मगर जो व्यक्ति आपके बुरे वक्त में आपका साथ दे वो सच्चा साथी होता है। ऐसे मित्र से कभी अलग नहीं होना चाहिए।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026