---Advertisement---

Winter Hacks: ऊनी कपड़ों के रोएं हटाने के लिए जरूर आजमाएं ये 5 ट्रिक्स, बिल्कुल नया हो जाएगा आपका स्वेटर

Winter Hacks: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ऊनी कपड़े खरीदे जाते हैं लेकिन ऊनी कपड़ों के साथ एक परेशानी बनी रहती है। ऊनी कपड़ों के ढीले रेशे हमारी सुंदरता को खत्म कर देते हैं। यदि आप बहुत महंगा कपड़ा भी खरीदते हैं तो उसमें भी रेशे होने की संभावना हो जाती है। ऐसा कहा जाता ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 8, 2023 5:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Winter Hacks: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ऊनी कपड़े खरीदे जाते हैं लेकिन ऊनी कपड़ों के साथ एक परेशानी बनी रहती है। ऊनी कपड़ों के ढीले रेशे हमारी सुंदरता को खत्म कर देते हैं। यदि आप बहुत महंगा कपड़ा भी खरीदते हैं तो उसमें भी रेशे होने की संभावना हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर हम गर्म कपड़े पहन कर सो जाती है तो उनमें रेशे हो जाते हैं। फिर उसके बाद वह कपड़ा बेकार दिखने लगता है। यदि आप भी ऊनी कपड़ों के ढीले रेशे से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप इन्हें चुटकियों में हटा सकते हैं और आपके ऊनी कपड़े बिल्कुल नए जैसे नजर आएंगे।

टेप का इस्तेमाल हटाएगा रेशे

यदि आप ऊनी कपड़ों के रेशे से परेशान है तो आप इसके लिए टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको मोटी टेप इस्तेमाल करनी है। इस मोटी टेप को कपड़ों पर लगाकर तेजी से हटाएं। जिससे कपड़ों पर लगे रेशे टेप पर चिपक कर बाहर निकल जाएंगे। इस तरह आपका स्वेटर नया हो जाएगा।

धोते समय कपड़े उल्टा करें

अगर आप कपड़ों से रोएं हटाना चाहते है तो इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब भी आप कपड़े धोएं तो कपड़ों को उल्टा जरूर करें। इससे ऊनी कपड़ों में रोएं होने की परेशानी से बचा जा सकता है।

रेजर का प्रयोग हटाएगा रेशे

यदि आप कपड़ों से रेशे हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे एक ही बारी में सारे रेशे निकल जाएंगे। क्योंकि इससे रेशे बिल्कुल कटकर निकलते हैं और इसी वजह से आपका स्वेटर नया हो जाता है।

Also Read- HAIR STYLE: वी नेकलेस ब्लाउज के साथ आकर्षक और खूबसूरत हेयर स्टाइल को जरूर करें ट्राई, बढ़ जाएगी आपकी सुंदरता

कंघी का प्रयोग

यदि आप रेशे हटाने के लिए पतली कंघी का इस्तेमाल करते है तो इससे रेशे आसानी से निकल जाएंगे। कंघी के इस्तेमाल से छोटे और मोटे दोनों तरह की रेशे निकाले जा सकते हैं।

Also Read- कंगाल PAKISTAN में मंहगाई ने मारा तगड़ा डंक, INFLATION ने नहीं छोड़ा दोहरा अंक- पहुंचा भुखमरी के कगार पर

वाइट विनेगर हटाएगा रेशे

अगर आप रेशे हटाने के लिए वाइट विनेगर का इस्तेमाल करते हैं तो यह एक अच्छा उपाय है। कपड़े धोते समय एक कप वाइट विनेगर पानी में मिलाएं। इससे कपड़ों पर लगे रेशे आसानी से हट जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026