---Advertisement---

Desginer Lehnga: इस बाजार में मिलते हैं नायाब डिजाइनर लहंगे, चांदनी चौक की मार्केट भी है फेल!

Designer Lehenga: शादी का सीजन बस अब शुरू होने ही वाला है, जिसके लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। शादी में सबसे ज्यादा दुल्हन को अगर किसी चीज की टेंशन होती है, तो वह उसके लहंगे की होती है। आज के जमाने में मॉडर्न और ट्रेडिशनल लहंगा खरीदना एक जंग से ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 2, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Designer Lehenga: शादी का सीजन बस अब शुरू होने ही वाला है, जिसके लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। शादी में सबसे ज्यादा दुल्हन को अगर किसी चीज की टेंशन होती है, तो वह उसके लहंगे की होती है। आज के जमाने में मॉडर्न और ट्रेडिशनल लहंगा खरीदना एक जंग से कम नहीं है, क्योंकि शादी एक खास मौका होता है और इस खास मौके पर दुल्हन सबसे ज्यादा सुंदर और यादगार चीज करना पसंद करती है।

आजकल डिजाइनर लहंगे की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है लेकिन उनके रेट भी फिर उसी हिसाब से होते हैं। अगर आपकी भी शादी है और आप अपनी पसंद का लहंगा खरीदना चाहती हैं या अपनी पसंद का लहंगा बनवाना चाहती हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं ।

यहां मिलते हैं चांदनी चौक से भी बेहतर लहंगे

वैसे तो आमतौर पर अगर दिल्ली–एनसीआर में रहने वाले लोग चांदनी चौक जाकर ही लहंगे खरीदते हैं। उन्हें लगता है कि शायद चांदनी चौक में ही सबसे अच्छी कलेक्शन होती है। लेकिन आज हम जिस जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वहां पर आपको चांदनी चौक से भी बेहतर लहंगे मिल जाएंगे। अगर आपको मॉडर्न लहंगा चाहिए, डिजाइनर लहंगा चाहिए या फिर आप अपनी मर्जी का लहंगा चाहती हैं तो आप इस मार्केट से वो भी बनवा सकती हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं शाहपुर जाट फैशन स्ट्रीट मार्केट की, जी हां यहां पर आपको बॉलीवुड के लहंगे से लेकर ट्रेडिंग लहंगे, ट्रेडिशनल लहंगे हर तरह के लहंगे बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे साथ ही इनकी कीमत भी आपकी जेब में एक दम फिट आएगी ।

8 हजार से लहंगे की होती है शुरुआत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहपुर जाट फैशन स्ट्रीट मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे। जोकि आपकी पसंद के हो सकते हैं इसके साथ ही आपके यहां पर मशहूर डिजाइनर की लेटेस्ट कलेक्शन भी बहुत ही आराम से मिल जाएगी। वहीं कीमत की बात करें, तो आपको यहां पर अपने लहंगे 8000 से मिल सकते हैं, यानी कि यहां पर लहंगे की कीमत की शुरुआत 8 हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए तक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

fatty liver

अप्रैल 18, 2026

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Leave a Comment