---Advertisement---

Diabetes और Target Sugar में क्या है फर्क! AIIMS डॉक्टर ने बताया दोनों के बीच अंतर और जरूरी डाइट

Diabetes: डायबिटीज को कभी भी टारगेट शुगर समझने की गलती ना करें। एम्स की डॉक्टर ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों के हर कंफ्यूजन को क्लियर करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या होता है टारगेट शुगर और हाई शुगर में अंतर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 17, 2025 6:43 अपराह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: क्या आप भी टारगेट शुगर और हाई शुगर को एक समझने की कर रहे हैं गलती! अगर हां तो एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों के हर कंफ्यूजन को दूर करती हुई नजर आई। इसके साथ ही उन्होंने डायबिटीज पेशेंट को जरूरी Diabetes Diet भी बताती दिखी है। आइए जानते हैं क्या कहा है उन्होंने। इस बारे में AIMMS की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत की राय क्या है। निश्चित तौर पर यह आपकी Diabetes को लेकर कई कंफ्यूजन को क्लियर करने के लिए काफी है। कहीं आप भी टारगेट शुगर को डायबिटीज समझ कर कुछ ऐसी गलती तो नहीं कर रहे हैं जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

High Blood Sugar यानी Diabetes में क्या होता है फास्टिंग शुगर

एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट प्रियंका सेहरावत कहती है कि हाई शुगर और टारगेट शुगर में बहुत अंतर है। डायबिटीज आप तब बोलते हैं जब आपका 3 महीने का हाई ब्लड शुगर 6.5% को क्रॉस कर जाता है। फास्टिंग शुगर 126 mg/dl को पार कर जाता है। आपका खाने के 2 घंटे बाद का शुगर यानी Post Prandial Sugar 200 mg/dl को क्रॉस हो जाता है। इसके अलावा आपको Diabetes के सिम्टम्स आ रहे हैं और आपका रेंडम ब्लड शुगर यानी दिन में कभी भी 200 mg/dl को पार कर गया है।

Diabetes से हटके क्या है Target Sugar

डॉ प्रियंका कहती है कि अगर आप एक बार डायबिटीज या फिर इसे मैनेज करने लगते हैं यानी Diabetes पेशेंट में जो कंट्रोल ऑफ़ शुगर होता है। ऐसे में टारगेट शुगर में हाई ब्लड शुगर 7% से कम होते हैं तो फास्टिंग शुगर 130 mg/dl से कम होता है। खाने के बाद यानी Post Prandial Sugar 180 mg/dl से कम होता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि फास्टिंग शुगर हमारा 140 या खाना खाने के बाद 180 के बाद यानी 200 भी आ रहा है तो यह ठीक है तो यह ठीक नहीं है। आप टारगेट ब्लड शुगर को हाई ब्लड शुगर से कंफ्यूज मत होइए।

Diabetes मरीजों में क्या है डाइट में खास

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा ज्यादा से ज्यादा लेनी है और इसके अलावा एक्सरसाइज यानी वॉक पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना है. डॉक्टर के मुताबिक आप कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप दौड़ नहीं सकते तो कम से कम वॉक आप जरूर करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026