---Advertisement---

Diwali 2023: रंगोली को छोड़ खास दिन पर आशियाने को कुछ इस तरह करें डेकोरेट, खूबसूरती देख आकर्षित हो जाएंगे मेहमान

Diwali 2023: दिवाली पर घर को किस तरह अलग लुक दे अगर आप भी सोच रहे हैं तो हम आपके लिए होम डेकोर के कुछ टिप्स लेकर आए हैं। इसे ट्राई करने के बाद आप अपने घर को यूनिक लुक दे सकते हैं वह भी फटाफट। दिवाली में आपके घर की लोग तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 6:21 अपराह्न

diwali dacoration ideas
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: दिवाली के मौके पर लोग अपने घर को अलग-अलग तरीके से डेकोरेट करते हैं और इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। काफी समय पहले से लोग इस बारे में सोचने लगते हैं कि आखिर किस तरीके से अपने घर को यूनिक बनाएं और इसे खूबसूरत टच दें। कभी-कभी हम रंगोली बनाकर अपने घर को स्मार्ट लुक देना चाहते हैं लेकिन सिर्फ रंगोली से घर सजाने का नुस्खा तो पुराना हो गया है। ऐसे में क्यों ना इस बार अलग तरीके से आप अपने घर को डेकोरेट करें ताकि लोगों की नजरें घर की खूबसूरती पर हो और निगाहें अटक जाए।

फेयरी लाइट्स को करें इस्तेमाल

diwali dacoration ideas

घर के बाहर सजावट के लिए हम अक्सर फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस बार इंडोर डेकोरेशन के लिए भी आप फेयरी लाइट्स को ट्राई कर सकते हैं। यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। सजावट के लिए इससे बेहतर कोई और उपाय नहीं है।

कारपेट को करें कुछ इस तरह इस्तेमाल

diwali dacoration ideas

दिवाली के मौके पर घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप कारपेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कारपेट आपके घर के को अलग लुक देने के लिए बेहतर विकल्प है। इससे घर के लुक में एक नयापन लाने की कोशिश हो सकती है।

फूलों से करें डेकोरेशन

diwali dacoration ideas

क्यों ना इस बार रंगोली को छोड़ फूलों से घर को डेकोरेट किया जाए। यह आपके घर में चार चांद लगाएगी। जगह-जगह आप चाहे तो फूलों से घर को सजा सकते हैं और बीच में चाहे तो दिए का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह बात सच है कि इस सजावट में आपको अधिक समय नहीं लगेगा।

पेड़ पौधे का इस तरह करें इस्तेमाल

diwali dacoration ideas

आप अपने घर की सजावट के लिए खूबसूरत दिखने वाले अलग-अलग इनडोर प्लांट्स को डेकोरेट कर सकते हैं। चाहे तो आप फूलों की कुछ रंगोली बना सकती हैं और यह आपके घर को अलग टच देने के लिए बेहतर ऑप्शन है।

दीवारों पर लगाएं पेंटिंग

diwali dacoration ideas

दिवाली पर अगर आप अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं तो ड्राइंग रूम में दीवारों पर अलग-अलग डिजाइनर पेंटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उस जगह की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। घर को खूबसूरत बनाने के लिए यह परफेक्ट है क्योंकि इससे आपके घर का लुक ही बदल जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026