---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: क्या आप भी उड़ते हैं सपने में, तो जानिए इससे जुड़ा शुभ या अशुभ संकेत

आज हम बताएंगे कि सपने में खुद को उड़ता हुआ देखना या शक्तिशाली महसूस करने का क्या अर्थ होता है. साथ ही यह किस तरह के संकेतों को देने का काम करता है.

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Sapne ka matlab
Follow Us
---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: सपनों की दुनियां रहस्यों से भरी हुई दुनियां है, कई बार हम कुछ ऐसी चीज या घटनाओं को देख लेते हैं जिसका असर हमारे मन पर होता है. ऐसे में इन सपनों का अर्थ जानना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। स्वप्न शास्त्र में हर सपने की व्याख्या की गई है, साथ ही जीवन पर पड़ने वाले इसके शुभ और अशुभ संकेतों को भी बताया गया हैं. आज हम बताएंगे कि सपने में खुद को उड़ता हुआ देखना या शक्तिशाली महसूस करने का क्या अर्थ होता है. साथ ही यह किस तरह के संकेतों को देने का काम करता है.

संकेत शुभ या अशुभ, जानिए

सपनों का आना एक सामान्य घटना है, मगर हर सपने के पीछे एक विज्ञान होता है जो हमें कुछ संकेत देता है. ज्यादातर लोग सपनों में खुद को उड़ता हुआ देखते हैं या फिर खुद के पंख निकले हुए देखते हैं. स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग अर्थ बताएं गए हैं. मगर इस तरह का कुछ दिखना निश्चित रूप से शुभ संकेत देने वाला होता है, इसलिए आपकों परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं हैं.

खुद को आसमान में उड़ते हुए देखना

इस तरह के सपने अक्सर लोगों को आते हैं जिसमें वो खुद को आसमान में उड़ता हुआ देख रहे होते हैं. शास्त्रों के मुताबिक ऐसा कुछ देखना बेहद शुभ संकेत देता है, यह आपको आंतरिक शक्ति का आभास करवाता है. ऐसा दिखने का अर्थ है कि जल्द ही आप कुछ बलशाली काम करने वाले हैं.

खुद को सपनें में गिरते हुए देखना

कई बार लोग सपनों में खुद को गिरते हुए देखते हैं, यह काफी डरा देने वाला अनुभव होता है. स्वप्न शास्त्र की मानें तो इसका ऐसा कुछ दिखना काम में अचानक आई कुछ परेशानियों की ओर संकेत देता हैं. इसके साथ ही इस तरह के सपने काम में फोकस की कमी को भी दर्शाते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026