---Advertisement---

Eid Ul Fitr 2026: ईदी देने के ट्रेंड को बनाए मॉडर्न! व्यस्त रहने के बाद भी इन स्मार्ट तरीकों से आप कर सकते हैं झटपट सेलिब्रेशन

Eid Ul Fitr 2026: अगर आपको सेलिब्रेशन के लिए समय नहीं मिला है और आप अपने घर पर मेहमानों को बुलाना चाहते हैं तो कुछ इस तरह से झटपट तैयारी कर सकते हैं आईए जानते हैं कैसे बन सकते हैं आप स्मार्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Eid Ul Fitr 2026
Follow Us
---Advertisement---

Eid Ul Fitr 2026: आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल में यह सच है कि त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। अगर ईद उल फितर के मौके पर सेलिब्रेशन की कोई भी तैयारी नहीं हुई है तो आप फटाफट में स्मार्ट टिप्स से पार्टी को होस्ट कर सकते हैं। इस दौरान पुराने ईदी देने के रिवाज को भी बदलकर इसे मॉडर्न टच दिया जा सकता है। निश्चित तौर पर ईद उल फितर 2026 पर यह सेलिब्रेशन आईडियाज आपको स्मार्ट बना सकता है जो निश्चित तौर पर बिजी लाइफस्टाइल के बीच काफी ट्रेंड में है। इंस्टेंट सेलिब्रेशन के लिए लिए जानते हैं कैसे आप खुद को करें इस दिन के लिए तैयार।

Eid Ul Fitr 2026 पर महकाएं घर के साथ मेहमानों का दिल

घर के एंट्री गेट पर एक छोटी ट्रे में 2-3 अच्छी खुशबू वाले इत्र रखें। यह आइडिया निश्चित तौर पर काफी ज्यादा यूनिक है। आप इस दौरान अपने घर में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें ताकि घर आने वाले सभी मेहमान मंत्रमुग्ध हो जाए।

इस तरह करें लास्ट मिनट में डेकोरेशन

डेकोरेशन के लिए आपके पास समय नहीं है तो ऐसे में आप एक बड़ा कांच का कटोरा लें, उसमें पानी भरें और ताजे फूलों की पंखुड़ियां डाल दें। 2-3 तैरने वाली मोमबत्तियां जला लें म इसे सेंटर टेबल पर रखें जो तुरंत घर को फेस्टिवल लुक दे देगा और इसके लिए ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं है।

ईद उल फितर 2026 पर डिजिटल ईदी भी है ट्रेंड में

लिफाफे लाने या कैश निकालने का समय नहीं है तो इंस्टेंट आप गूगल पे या यूपीआई से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ईदी भेज सकते हैं। इसके साथ आप नोट में अपना प्यार भरा मैसेज भी लिख सकते हैं।

पकवान बनाने का नहीं मिला समय तो क्या करें

अगर ईद उल फितर 2026 के मौके पर आपको पकवान बनाने का समय नहीं मिला तो आप ड्राई फ्रूट्स के साथ मिठाई और चॉकलेट को प्लेट में रखकर टेबल पर सजा सकते हैं। इसके साथ ही प्लेट में आप गुलाब की पंखुड़ियां और पत्ते भी रख सकते हैं।

ईद पर शरबत पिलाने का ट्रेंड भी कर सकते हैं नया

दूध वाले शरबत में थोड़ी सी वनीला आइसक्रीम और कटे हुए मेवे मिला दें। गिलास के किनारों पर हल्का सा शहद लगाकर उसे चीनी या नारियल के चूरे में डुबो दें। शरबत को ट्रेंडी लुक देगा और आने वाले मेहमान तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 3

मार्च 21, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 20, 2026

Fatty Liver Symptoms

मार्च 20, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Divyanka Tripathi

मार्च 19, 2026