Eid Ul Fitr 2026: ईद के मौके पर महिलाएं ड्रेस से लेकर अपने ज्वेलरी तक को लेकर अपनी खास प्लानिंग कर लेती है। ऐसे में अगर आप भी उस लिस्ट में रहना चाहती हैं तो ईद उल फितर के मौके पर कुछ ट्रेंडी ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती है जो वाकई काफी परफेक्ट लगने वाला है। सोने की कीमत बढ़ने के बीच इसे खरीदना लगभग नामुमकिन हो गया लेकिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी से ही आप कातिलाना दिख सकती हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि आखिर क्या पहनें जिससे आप ट्रेंडी नजर आए और आपके आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी ईद उल फितर 2026 में चर्चा हो।
Eid Ul Fitr 2026 पर झुमका से दें अलग टच

आजकल झुमका का ट्रेंड पुराना हो गया है लेकिन इसे मॉडर्न टच दिया जा सकता है। ज्योमैट्रिकल शेप में मेटल मिक्सड इस झुमके को अगर आप कुर्ता अनारकली के साथ स्टाइल करती हैं तो यह खूबसूरत है।
मल्टी लेयर चोकर से ईद लुक को बनाए खास

चैन से लेकर नेकलेस तक के अलग-अलग डिजाइंस को आपने खूब पसंद किए होंगे। इस बार आप मल्टी लेयर पर्ल चोकर नेकलेस सेट अपने ईद उल फितर 2026 को खूबसूरत बना सकते हैं जो वाकई आपको ट्रेंडी लुक देने के लिए बेस्ट है।
मांग टीका से दिखाएं अपनी ईद उल फितर लुक में चार चांद

आप ईद के दिन चाहे तो अनारकली पहन रहे हैं या फिर कोई भी कुर्ता सेट लेकिन अगर आप इसके साथ बड़े मांग टीका को स्टाइल करती हैं तो सबसे हसीन दिख सकती हैं।
चोकर नेकलेस का भी है ट्रेंड

ईद उल फितर 2026 के मौके पर अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं इस तरह से चोकर डिजाइन में नेकलेस को ट्राई कर सकती है जो वाकई काफी खूबसूरत है। यह आपके रॉयल लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है।
हैंगिंग इयररिंग्स को भी ईद उल फितर 2026 के मौके पर करें स्टाइल

आजकल हैंगिंग ईयररिंग काफी ट्रेंड है जो निश्चित तौर पर इंडियन लुक की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी होता है। आप इसे स्टाइल कर सकती है जो वाकई ट्रेंडी है।






