---Advertisement---

Eye Makeup Tips: मस्कारा को हटाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा फ्लॉलेस और फ्रेश लुक

Eye Makeup Tips: आंखों में लगे हुए मस्कारा को हटाने के लिए आप घर में कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं और यह आपके चेहरे को बिना नुकसान पहुंचाए बेस्ट ऑपश्न है। आपकी स्किन को केमिकल प्रोडक्ट नुकसान न पहुंचा सके इसके लिए जरूरी है कि आप इन घरेलू टिप्स को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Eye Makeup Tips
Follow Us
---Advertisement---

Eye Makeup Tips: आजकल फैशन के इस दौर में लोग अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। यह बात सच है कि मेकअप का ट्रेंड बढ़ते जा रहा है लेकिन यह भी सच है कि कुछ समय के बाद अगर मेकअप को हटाया ना जाए तो यह आपके चेहरे को खराब कर देती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे से मेकअप रिमूव करना ना भूले खास कर आई मेकअप। कई बार मस्कारा को हटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम अक्सर उसे छोड़ देते हैं लेकिन यह स्किन के लिए काफी हानिकारक है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिसके जरिए आप आसानी से हटा सकती हैं मस्कारा।

कॉटन और नारियल तेल की मदद से हटाए मस्कारा

मस्कारा को हटाने के लिए आप सबसे पहले कॉटन से अपने आंखों को साफ कर ले। इसके बाद इयरबड्स की मदद से नारियल तेल को मस्कारा पर लगाकर धीरे-धीरे इसे हटाए। अंत में कॉटन की सहायता से इसे हटा लें।

मस्कारा रिमूवर को करें यूज

अगर आप अपने मस्कारा को हटाना चाहती हैं तो आप रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि इसमें कई केमिकल्स मौजूद होते हैं जो आपके चेहरे के लिए हानिकारक है। यह आपकी आंखों के लिए भी ठीक नहीं है।ऐसे में आप इसे कम से कम इस्तेमाल करें और घरेलू चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करें।

ऑलिव ऑयल को इस तरह करें इस्तेमाल

आप सबसे पहले अपनी आंखों के पलकों पर ऑलिव ऑयल को हल्का लगा ले और इसे 5 सेकंड के लिए छोड़ दें। अब आप कॉटन की मदद से इसे आसानी से हटा सकती हैं। यह एक बेहतर उपाय है जो नेचुरल और असरदार है।

मॉइश्चराइजर भी है परफेक्ट ऑप्शन

आप अगर चाहे तो अपने मॉइश्चराइजर को मस्कारा पर लगाकर इसे कॉटन की मदद से हटा सकती हैं लेकिन ध्यान रहे कि यह आपकी आंखों को नुकसान ना पहुंचाएं।

कॉटन को पानी में भीगोकर करें इस्तेमाल

आप चाहे तो कॉटन को पानी में भीगो कर मस्कारा को साफ कर सकती हैं। यह भी एक असरदार उपाय है जो आपकी आंखों के आई मेकअप को परफेक्ट बनाने के लिए बेस्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026