---Advertisement---

Fake Paneer: पनीर लवर्स हो जाएं सावधान! पाम ऑयल ही नहीं डिटर्जेंट मिलाकर किया जाता है तैयार, डॉक्टर से जानें अल्टरनेटिव ऑपश्न

Fake Paneer: मिलावटी पनीर खाने से आपको काफी नुकसान हो सकता है क्या आप जानते हैं। क्या आपको पता है कि इसमें डिटर्जेंट और पाम ऑयल जैसी हानिकारक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं डॉक्टर प्रियंका ने किस तरह लोगों को किया सावधान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2025 2:50 अपराह्न

Fake Paneer
Follow Us
---Advertisement---

Fake Paneer: दिवाली से पहले जगह-जगह पर मिलावटी पनीर यानी फेक पनीर को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही है। जहां बीते दिन दिल्ली एनसीआर यानी गाजियाबाद में फेक पनीर को उठाकर फेंका गया लेकिन इस सबके बीच क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या होता है यह मिलावटी पनीर। डॉ प्रियंका ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को बताया कि कैसे फेक पनीर बनाया जाता है और यह आपके लिए किस तरह से नुकसानदायक होने वाला है। कई हानिकारक चीजों को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होने वाला है। ऐसे में डॉक्टर ने बताया आखिर किन 2 उपायों को आप आजमा सकते हैं।

क्या होता है फेक पनीर

डॉ प्रियंका ने बताया कि आखिर फेक पनीर क्या है। इसका जवाब देते हुए डॉक्टर ने कहा है कि यह हार्मफुल सामग्रियों से बना हुआ एक पदार्थ है जो पनीर जैसा दिखता है, फील होता है और उसकी बनावट वैसी हो होती है लेकिन वह असली डेयरी से बना पनीर नहीं होता है।

फेक पनीर में होती है ये मिलावट

फेक पनीर को असली दिखाने के लिए हानिकारक चीजों को मिलाया जाता है जिसमें पाम आयल, डिटर्जेंट, यूरिया, अल्टरनेट मिल्क सॉलिड और फॉर्मलीन है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Fake Paneer खाने से इस तरह बचें

डॉ प्रियंका बताती है कि फेक पनीर संकट से बचने के लिए आप दो काम कर सकते हैं।

घर पर बनाएं पनीर

फेक पनीर कहीं आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान न पहुंचा दें। इसके लिए आप घर पर ही पनीर बनाएं। यह सच है कि पनीर आपके लिए हेल्दी साबित हो सकता है क्योंकि आप इसे अपने निगरानी में बनाएंगे तो शुद्ध हो सकता है।

खाएं अल्टरनेटिव प्रोटीन सोर्स

आप अल्टरनेटिव प्रोटीन सोर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में पनीर बनाने के अलावा अगर आप चाहे तो अल्टरनेटिव प्रोटीन सोर्स का इस्तेमाल कर सकते है। जैसे टोफू, हैक्ड योगर्ट, चना, दाल, पालक और अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन हमें मिल जाता है।

निश्चित तौर पर फेक पनीर संकट के वक्त पर आप डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026