---Advertisement---

Fatty Liver को क्या जिंदगी में नहीं कर सकते आप 100 फीसदी रिवर्स, डॉक्टर से जानिए डायबिटीज-मोटापे के साथ जानलेवा बन सकती है ये आदत

Fatty Liver: फैटी लिवर को रिवर्स नहीं किया जा सकता है। जी हां, यह जानकर आपको झटका लग सकता है लेकिन इस बारे में डॉक्टर प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 5, 2025 4:41 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: क्या आपको भी लगता है कि फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है। अगर हां तो आपको डॉक्टर द्वारा कही गई बात सुनकर झटका लग सकता है। डॉक्टर प्रियंका ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी देती हुई नजर आई और बताया है कि कैसे न सिर्फ अल्कोहल बल्कि डायबिटीज मोटापे जैसी बीमारियां भी आपके लिए खतरे की घंटी है। ऐसे में ध्यान रखना सबसे बड़ा इलाज हो सकता है क्योंकि आप 100% फैटी लीवर को रिवर्स नहीं कर सकते हैं।

आखिर क्यों होता है Fatty Liver

डॉक्टर ने इस वीडियो में बताया कि अल्कोहल ही नहीं हाई ट्राइग्लिसराइड, मोटापा और डायबिटीज भी फैटी लीवर की वजह बन सकती है। दरअसल ट्राइग्लिसराइड को हमारा लीवर खुद बनाता है जो लिवर सेल्स को फैटी सेल्स में बदल देता है। दरअसल हम खाने में अगर फैटी एसिड्स अब्जॉर्ब कर रहे हैं तो उसे अब्जॉर्ब करने के लिए लिवर ट्राइग्लिसराइड बनाता है।

इन वजहों से भी फैटी लिवर का रेड सिग्नल

अगर आप सैचुरेटेड फैट्स ज्यादा खाने लगते हैं। जंक फूड का सेवन कर रहे हैं। कैच अप, मियोनिज के साथ-साथ ऑइली फूड आइटम्स का सेवन करते हैं तो इससे आपको खतरा हो सकता है। सभी लीवर सेल्स फैटी सेल्स में परिवर्तित हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अल्कोहलिक फैटी लीवर से ज्यादा मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन डिजीज ज्यादा देखने को मिल रहा है जैसे मोटापा और डायबिटीज इसकी वजह बन सकती है।

कैसे फैटी लिवर के रिस्क को कर सकते हैं कम

सैचुरेटेड फैट्स से दूरी बनाकर, रिफाइन तेल से दूरी बनाकर, फ्राइड फूड आइटम्स से दूर रहकर आप फैटी एसिड को बहुत हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा फाइबर की जरूरत होती है और हर दिन कम से कम 3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। आप 30 मिनट तक हर दिन वॉक करें। इन आदतों को बदलने से फैटी लिवर आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026