---Advertisement---

Fatty Liver के बाद लिवर Cirrhosis से बचने का अचूक उपाय! एक्सपर्ट से जानिए कैसे आयुर्वेदीय डाइट से कर सकते हैं कंट्रोल

Fatty Liver: फैटी लिवर को कम करने के लिए डॉक्टर से जानते हैं कि कैसे आप 7 टिप्स को फॉलो कर आयुर्वैदिक डाइट के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं ताकि यह लिवर सिरोसिस की वजह ना बने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 28, 2025 2:20 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने के बाद फैटी लिवर का खतरा बढ़ने लगता है और इसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभार Fatty Liver आपके लिए खतरनाक साबित होता है और आपके साथ कुछ ऐसा होने लगता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होती है। क्या आपको पता है कि इसे कंट्रोल किया जा सकता है। फैटी लिवर आगे बढ़कर लिवर सिरोसिस की भी वजह बन सकती है। लीवर Cirrhosis के खतरे को कम करने के लिए आप इसे इन 7 टिप्स से कंट्रोल कर सकते हैं जो डॉक्टर रेखा बताती हुई नजर आई है।

Fatty Liver की वजह से सिरोसिस के अलावा हो सकती है ये परेशानियां

इस वीडियो में डॉक्टर रेखा कहती है कि फैटी लिवर होने के बाद तुरंत इलाज से ना जुड़ जाए क्योंकि यह सिर्फ एक शुरुआत है। यह आगे चलकर डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल की वजह बन सकती है। वहीं Fatty Liver की वजह से हेपेटाइटिस, लिवर Cirrhosis और लिवर फेल होने की वजह बन सकती है। अगर आप देखने में स्लिम है तो इसका मतलब या नहीं है कि आपको फैटी लिवर नहीं हो सकता है।

Fatty Liver से सिरोसिस तक के खतरें को करें ऐसे कम

डॉक्टर रेखा ने वो 7 आयुर्वेदिक टिप्स दिए हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद आप फैटी लीवर के बाद होने वाले Cirrhosis के खतरे से बच सकते हैं क्योंकि यह प्रभावित होता है।

फास्टिंग को करें फॉलो

अगर आयुर्वैदिक डाइट की बात करें तो फास्टिंग एक उपाय है जिसके जरिए आप फैटी लिवर के खतरे को कम कर सकते हैं।

Fatty Liver में ऑयली खाने से दूरी बनाकर रखें

डॉक्टर रेखा के मुताबिक तेल खाने से जहां तक हो सके परहेज करने में ही भलाई है। इसके अलावा आप तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कुछ भी कंट्रोल में रहे। ज्यादा घी का सेवन भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सूप का करें सेवन

डॉक्टर के मुताबिक Fatty Liver में रात को ज्यादा खाना खाने की वजह हल्का खाना ले या फिर आप सूप का सेवन कर सकते हैं।

नमक के सेवन को कम करें

फैटी लिवर में यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कम से कम नमक का इस्तेमाल करें क्योंकि यह कहीं ना कहीं Fatty Liver के बाद सिरोसिस की वजह बन सकती है।

Fatty Liver में ये फूड्स पचाने में है मुश्किल

डॉक्टर बताती है कि Cirrhosis के खतरे से गेहूं, आलू, बादाम, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि यह पचने में काफी मुश्किल होते हैं। ऐसे में इसे भी कंट्रोल करने की जरूरत है।

मिठाई से बनाकर रखें दूरी

मीठा खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है और यह फैटी लिवर को ट्रिगर करने के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे में जहां तक हो सके कम से कम मीठे चीजों का सेवन करें।

Fatty Liver में खाएं कड़वी सब्जियां

आप अपनी डाइट में पकी हुई कड़वी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं इसके लिए सरसों का साग, ब्रोकली, करेले, किला ऑप्शन है जो फैटी लिवर को कम करने में सहायक है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026